Eknath Shinde Shiv Sena Candidates List : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक पार्टियां पूरी तरह से एक्टिव हो गई हैं। दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच महाराष्ट्र में एक्टर और पूर्व सांसद गोविंदा ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना ज्वाइन की। इसके बाद शिवसेना शिंदे गुट ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, जिसमें गोविंदा का नाम नहीं है। आइए जानते हैं कि शिवसेना की पहली लिस्ट में किस-किस का नाम है।
गठबंधन के तहत शिंदे गुट के पाले में आईं 14 सीटें
महाराष्ट्र में एनडीए की महायुति के बीच सीट शेयरिंग पर करीब-करीब सहमति बन गई है, लेकिन अभी तक इसकी घोषणा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं, जिनमें से भाजपा के पाले में 28 सीटें आई हैं, जबकि शिवसेना शिंदे गुट को 14 और एनसीपी अजित पवार गुट को 5 सीटें मिली हैं। एक सीट राष्ट्रीय समाज पार्टी को दी गई है।
यह भी पढ़ें : एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का थामा दामन, कहां से लड़ेंगे चुनाव?
दूसरी लिस्ट में गोविंदा को मिल सकता है टिकट
बॉलीवुड के एक्टर गोविंद भी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, शिवसेना शिंद गुट की पहली लिस्ट में उन्हें जगह नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि शिंदे को मुंबई की उत्तर पश्चिम सीट मिली है, जहां से पार्टी गोविंदा को चुनावी मैदान में उतार सकती है। शिवसेना शिंदे गुट की दूसरी लिस्ट में गोविंदा के नाम का ऐलान हो सकता है।
यह भी पढ़ें : जेल में कैद आजम खान बने सपा के स्टार प्रचारक, जानें लिस्ट में किन-किन नेताओं के नाम
देखें उम्मीदवारों की लिस्ट
मुंबई दक्षिण मध्य : राहुल शेवाले
कोल्हापुर : संजय मंडलीक
शिर्डी : सदाशिव लोखंडे
बुलढाणा : प्रतापराव जाधव
हिंगोली : हेमंत पाटिल
रामटेक – राजू पारवे
हातकणंगले : धैर्यशिल मने
मावल : श्रीरंग आप्पा बारणे
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
2 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
2 days ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
2 days agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
3 days agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
3 days agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
3 days agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
3 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
3 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines