Ajit Pawar Claim On Sharad Pawar : देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव चल रहा है। पहले चरण के लिए शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया है। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच एनसीपी के अध्यक्ष और डिप्टी सीएम अजित पवार ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में चाचा शरद पवार को लेकर बड़ा खुलासा किया। चाचा ने हमलोगों को भाजपा से बातचीत करने के लिए कहा था। मैं वो पत्र भी दिखा सकता हूं।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने अपनी दिनचर्या को लेकर बातचीत करते हुए कहा कि वे प्रतिदिन सुबह 5 बजे सो कर उठते हैं और 6 बजे से अपने कार्यों में लग जाते हैं। उन्होंने दावा कि शरद पवार ने मुझे, प्रफुल्ल पटेल और जयंत पाटिल को कहा था कि वो भाजपा के साथ बातचीत करे। उस संबंध में मेरा पास पत्र भी है, जिसे मैं दिखा सकता हूं।
यह भी पढ़ें : Amit Shah के खिलाफ उतरे 11 मुस्लिम उम्मीदवार, देखें किसने किस पर खेला दांव, कौन निर्दलीय
मोदी बनाम राहुल के बीच मुकाबला : अजित पवार
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पवार बनाम पवार की लड़ाई नहीं है, बल्कि मोदी बनाम राहुल गांधी के बीच मुकाबला है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वोट मांग रहे हैं। मीडिया परिवार की लड़ाई को दिखा रहा है, लेकिन मैं ऐसा नहीं मानता हूं। अजित पवार ने कहा कि ये झूठ है कि अमित शाह ने कहा कि पत्नी को बारामती सीट से चुनाव लड़ाओ, तब हमें भरोसा होगा। उन्होंने कहा कि मेरे और पार्टी द्वारा चुने गए उम्मीदवार ही मैदान में उतारे गए हैं।
यह भी पढ़ें : जिंदा हूं मैं, मुझे वोट डालने दो, वोटर सूची में ‘मृत’ घोषित महिला को मतदान केंद्र से खाली लौटाया
मैं सीएम बनना चाहता हूं : डिप्टी सीएम
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि हमलोग पीएम मोदी के विजन से प्रभावित हैं, इसलिए भाजपा से जुड़े हैं। यह आरोप गलत है कि भारतीय जनता पार्टी एनसीपी को समाप्त करना चाहती है। ये कहना मुश्किल है कि 400 के पार होगा या नहीं, लेकिन प्रयास जारी है। इसे लेकर पीएम मोदी जमकर रैली और जनसभा कर रहे हैं। अगर मौका और सपोर्ट मिला तो मैं मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं। जिस लाइन पर हम चल रहे हैं, अगर शरद पवार को ठीक लगे तो साथ आने में कोई दिक्कत नहीं है।
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
23 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
3 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
3 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines