राहुल गांधी के खिलाफ सावरकर के पोते ने पुणे में दायर किया मानहानि का मुकदमा, सात्यकी ने लगाए गंभीर आरोप

Satyaki Savarkar, Vinayak Damodar Savarkar, Defamation Case, Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: सूरत कोर्ट से सजा मिलने और सांसदी जाने के बाद भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी चौतरफा मुश्किलों से घिरते जा रहे हैं। अब ताजा मामले में उनके खिलाफ विनायक दामोदर सावरकर के पोते सात्यकी सावरकर ने पुणे की कोर्ट में मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन

सात्यकी ने यह शिकायत न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आईपीसी की धारा 499 (मानहानि) और 500 (मानहानि के लिए सजा) के तहत दर्ज कराई है। सात्यकी का आरोप है कि झूठे आरोप लगाकर सावरकर की प्रतिष्ठा को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1646180075338080256?s=20

विज्ञापन

सावरकर के भाई के पाेते हैं सात्यकी

सात्यकी वीडी सावरकर के भाई के पोते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पिछले महीने इंग्लैंड गए थे। वहां उन्होंने एक सभा में भाषण दिया कि वीर सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि वे अपने 5-6 दोस्तों के साथ मिलकर एक मुस्लिम व्यक्ति को पीट रहे थे और वीर सावरकर को मजा आया। ये घटना बिल्कुल काल्पनिक है।

उन्होंने आगे कहा कि हम राहुल गांधी और उनके कुछ समर्थकों द्वारा तथाकथित माफीनामा और पेंशन के बारे में बहुत कुछ सुन रहे हैं। वीर सावरकर कोई कर्मचारी नहीं थे, जो अंग्रेज उन्हें पेंशन देते।

विज्ञापन

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1640621997720731649?s=20

विज्ञापन

इससे पहले वीर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही थी। रंजीत सावरकर ने कहा कि अगर राहुल गांधी ने अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगी तो वे इस मामले में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएंगे।

दरअसल, सांसदी जाने के बाद राहुल गांधी ने 25 मार्च को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। तब उन्होंने कहा था कि मैं राहुल गांधी हूं, सावरकर नहीं, जो माफी मांग लूं। मैं जनता की आवाज उठाता रहूंगा। देश के लिए लड़ता रहूंगा, चाहे फिर जेल क्यों न भेज दिया जाए। सावरकर वाले बयान को लेकर भाजपा ने भी हमला बोला था। महाराष्ट्र सरकार ने गौरव यात्रा भी शुरू की थी।

विज्ञापन

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में भाषण को लेकर दिल्ली में केस

पुणे के अलावा बुधवार को दिल्ली में भी राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। 28 फरवरी को कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में दिए भाषण को लेकर दिल्ली के वकील ने केस दर्ज कराया है। यह केस दिल्ली की तीस हजारी पुलिस पोस्ट में दर्ज किया गया है।

वकील रविंद्र गुप्ता का आरोप है कि राहुल गांधी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले चुनी हुई सरकार के बारें में निगेटिव बाते की हैं। वकील ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल ने विदेशी नागरिकों और भारत के नागरिकों के बीच दुश्मनी पैदा करने की कोशिश की है।

विज्ञापन

शिकायकर्ता वकील रविंद्र का आरोप है कि राहुल गांधी ने विदेशी धरती पर भारत विरोध बातें की। इससे विदेशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखने के सरकार के काम को धक्का लगा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ