Sanjay Raut Claim : लोकसभा चुनाव के नतीजों ने सबको चौंका दिया। किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। इस चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है। इस बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफा की पेशकश की। इसे लेकर शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ पर दबाव बनाने की यह एक चाल है।
संजय राउत ने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने दीजिए और मिठाई बांटने दीजिए। उन्होंने दावा कि मैं बार-बार कहता हूं कि मोदी की सरकार नहीं बनेगी और बनी भी तो टिकेगी नहीं। उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे और शरद पवार के पक्ष में जनता का फैसला आया था, लेकिन दोनों की पार्टियों को विभाजित कर दिया गया। यहां तक बागियों को उनके नाम और चुनाव चिह्न भी दे दिए थे।
यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election Results 2024: ‘बीजेपी सभी के हाथ-पैर जोड़ रही…’, शिव सेना नेता Sanjay Raut का बड़ा बयान
दिल्ली जाएंगे देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज दिल्ली जाएंगे। वे हाईकमान के सामने राज्य में पार्टी के खराब प्रदर्शन को लेकर अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे। इस दौरान फडणवीस अपने इस्तीफे की भी पेशकश कर सकते हैं।
बागियों का साथ भाजपा को पड़ा भारी
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और उद्धव ठाकरे की अविभाजित शिवसेना ने 2019 में एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ा था और दोनों को फायदा भी मिला था। उस चुनाव में बीजेपी के पाले में 23 सीटें आई थीं, जबकि शिवसेना ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा को बागियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ना भारी पड़ गया।
यह भी पढ़ें : ‘राहुल गांधी पीएम बनना चाहें तो…’, संजय राउत का दावा
जानें क्या कहते हैं चुनावी नतीजों के आंकड़े
इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सिर्फ 9 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा, जबकि सहयोगी दल शिंदे गुट की शिवसेना को 7 और अजित गुट की एनसीपी को एक सीट पर जीत मिली है। महाविकास अघाड़ी के तहत कांग्रेस को 13, शिवसेना (UBT) को 9 और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) को 8 सीटें मिली हैं।
संबंधित खबरें
HC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
56 mins agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 hr agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
17 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
17 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
20 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
1 day agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
1 day agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
2 days agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 days agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines