Lok Sabha Election Results 2024: 'बीजेपी सभी के हाथ-पैर जोड़ रही...', शिव सेना नेता Sanjay Raut का बड़ा बयान

Sanjay Raut on Lok Sabha Election results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के बीच शिवसेना नेता संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया है। संजय राउत का दावा है कि हार के डर से बीजेपी सभी के हाथ-पैर जोड़ रही है।

Sanjay Raut Slams Cm Eknath Shinde

शिवसेना (यूबीटी) MP संजय राउत।

Sanjay Raut on Lok Sabha Election results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना सुबह से शुरू है लेकिन नतीजे अभी तक साफ नहीं हो पाए हैं। इंडिया गठबंधन एनडीए को कड़ी टक्कर दे रहा है। वहीं एनडीए का 400 पार वाला नारा भी फेल होता दिखाई दे रहा है। इसी बीच शिवसेना नेता संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया है।

विज्ञापन

संजय राउत का बयान

विज्ञापन

संजय राउत का कहना है कि तीसरी बार सत्ता में आने के लिए बीजेपी कड़ी मशक्कत कर रही है। ऐसे में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री सभी के हाथ पैर जोड़ रहे हैं।

कांग्रेस 150 के पार

विज्ञापन

संजय राउत ने बयान देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस 100 लोकसभा सीटें भी जीतती है तो पार्टी दोबारा पावर में आ जाएगी। संजय राउत ने सीटों का गणित समझाते हुए कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी को 150 के आस-पास भी सीटें मिलती हैं तो कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

विज्ञापन

राहुल गांधी बनेंगे पीएम- संजय राउत

हालांकि काफी समय से सत्ता के गलियारों में सवाल उठ रहे थे कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो प्रधानमंत्री कौन बनेगा? इस सवाल का जवाब देते हुए संजय राउत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पार्टी होगी तो प्रधानमंत्री भी कांग्रेस पार्टी का ही होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने काफी संघर्ष किया है और पीएम भी उन्हें बनना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ