Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी। महा विकास अघाड़ी (MVA) के तीन प्रमुख घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग का मसला सुलझ गया है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने एमवीए को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 5 सीटें नहीं मिली हैं तो 25 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आजमी ने सीट बंटवारे को लेकर एनसीपी (SCP) के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की और अपनी मांग रखी। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सपा ने एमवीए गठबंधन से 5 सीटों की मांग की है। अगर 5 सीटें नहीं मिलीं तो 25 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे।
यह भी पढे़ं : Maharashtra Election : उद्धव की ‘सेना’ ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, वर्ली से चुनाव लड़ेंगे आदित्य ठाकरे
सपा ने 5 सीटों पर उतारे प्रत्याशी
उन्होंने कहा कि सपा ने जो 5 उम्मीदवार के नाम घोषित किए हैं, वे जीतने वाले हैं। वे उतना इंतजार नहीं कर सकते हैं, जितना ये (महा विकास अघाड़ी) लोग कर रहे हैं। सिर्फ 2 दिन बचे हैं। दुख की बात है कि जो लोग सरकार बनाने की बात कर रहे हैं, वे टिकट नहीं बांट रहे हैं। इतना विलंब करना महा विकास अघाडी की बहुत बड़ी भूल है।
25 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की धमकी
अबू आजमी ने कहा कि उन्होंने पवार साहब के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि वे 5 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। अगर उन्हें जवाब दे दें तो ठीक है, नहीं तो उनके पास 25 उम्मीदवार तैयार हैं। वे डरे हुए हैं, क्योंकि कांग्रेस ने दो बार धोखा दिया है। शरद पवार ने शनिवार तक इंतजार करने को कहा है। कांग्रेस इसलिए हारती है क्योंकि वे दिल्ली जाते रहते हैं और यहां फैसले नहीं लेते।
यह भी पढे़ं : Maharashtra Election: शरद पवार की नई चाणक्य नीति क्या? जिसमें फंस सकते हैं अजित पवार!
MVA ने सपा समेत अन्य दलों के लिए छोड़ीं 18 सीटें
आपको बता दें कि महा विकास अघाड़ी के घटक दल कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार गुट) और शिवसेना (यूबीटी) के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। तीनों पार्टियां बराबर-बराबर 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। साथ ही एमवीए के तहत समाजवादी पार्टी समेत गठबंधन के अन्य दलों के लिए 18 सीटें छोड़ी गई हैं। हालांकि, अभीतक यह फाइनल नहीं हो पाया है कि सपा समेत अन्य पार्टियों को कितनी कितनी सीटें मिलेंगी।
संबंधित खबरें
धारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
4 hrs agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
9 hrs agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
11 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
2 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
4 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
4 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
4 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines