हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

जुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, बांग्लादेशी नागरिक ने कोर्ट में जताई इच्छा

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर घर में घुसकर चाकू से हमला करने वाले बांग्लादेशी आरोपी ने कोर्ट में अपना जुर्म कबूलने की अर्जी दी है. आरोपी शरीफुल इस्लाम ने अदालत से सजा में नरमी बरतने की गुहार लगाई. अदालत ने इस मामले में अभियोजन पक्ष से जवाब मांगा है और अगली सुनवाई 11 सितंबर तय की है.

विज्ञापन
सैफ अली खान पर घर में घुसकर चाकू से हमला करने वाले बांग्लादेशी आरोपी ने कोर्ट में अपना जुर्म कबूलने की अर्जी दी। CREDIT: X

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के मामले में एक बड़ा मोड़ सामने आया है. बांद्रा स्थित सैफ के घर में घुसकर चाकू से हमला करने के आरोपी बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने शुक्रवार को अदालत का रुख किया और अपना जुर्म कबूल करने की इच्छा जताई है.

फिलहाल न्यायिक हिरासत में बंद आरोपी शरीफुल इस्लाम ने अपने वकील विपुल दुशिंग के जरिए अदालत में एक अर्जी दाखिल की है. वकील ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए अदालत से अनुरोध किया है कि उसके साथ नरमी बरती जाए. अदालत ने इस अर्जी पर अभियोजन पक्ष को अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है और मामले की अगली सुनवाई 11 सितंबर तक के लिए टाल दी है.

घर में घुसकर किया था जानलेवा हमला

यह घटना 16 जनवरी 2025 की है, जब एक घुसपैठिया बांद्रा के पॉश इलाके में स्थित सैफ अली खान के 12वीं मंजिल के अपार्टमेंट में जबरन घुस गया था. उसने अभिनेता पर चाकू से कई वार किए थे. हमले के बाद सैफ को तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी इमरजेंसी सर्जरी हुई. पांच दिनों के इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी. घटना के दो दिन बाद ही पुलिस ने शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया था.

विज्ञापन

लगी हैं कई गंभीर धाराएं

इस महीने की शुरुआत में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जी. पी. देशमुख ने आरोपी के खिलाफ आरोप तय किए थे. शरीफुल इस्लाम पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत घातक हथियार से लूट, गंभीर चोट पहुंचाने और घर में जबरन घुसने के गंभीर आरोप दर्ज हैं. इसके अलावा, अवैध रूप से देश में रहने के कारण उस पर विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट नियमों के तहत भी केस दर्ज किया गया है. अब 11 सितंबर को अभियोजन के जवाब के बाद ही तय होगा कि अदालत आरोपी की इस याचिका पर क्या रुख अपनाती है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola