ईरान युद्ध की आंच भारत तक पहुंच गई है। लोगों में सबसे ज्यादा चिंता पेट्रोल और डीजल खत्म होने को लेकर है। महाराष्ट्र में लोग पेट्रोल लेने के लिए भड़ी संख्या में पेट्रोल पंपों पर जुट गए हैं। पेट्रोल महंगा होने या खत्म होने की चिंता में गाड़ी मालिक पेट्रोल पंप पर धावा बोल रहे हैं। पेट्रोल भरवाने के लिए गाड़ी मालिक पेट्रोल पंप पर भीड़ लगा रहे हैं ।
मिडिल ईस्ट में चल रहे इजराइल-ईरान विवाद में अब पूरे देश में फ्यूल की आगमी स्थिति पर चर्चा शुरू हो गई है। इसका असर महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर में भी देखने को मिला है। शहर में अफवाहें फैल रही थीं कि ‘युद्ध से कच्चे तेल का इंपोर्ट रुक जाएगा, पेट्रोल पंप बंद हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: पेंटागन ने जारी की 4 अमेरिकी सैनिकों की तस्वीर, कुवैत में ईरानी ड्रोन ने ली थी जान
गाड़ी मालिक परभणी पेट्रोल पंप पर भीड़ लगा रहे हैं। परभणी शहर के हर पेट्रोल पंप पर यही हाल है। पेट्रोल महंगा होने या खत्म होने की चिंता में गाड़ी मालिक पेट्रोल पंप पर भीड़ लगा रहे हैं। इस वजह से देर रात तक कई पेट्रोल पंपों पर गाड़ी मालिकों की भारी भीड़ देखी गई। टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर की लंबी लाइनें लग गईं। इस बीच, रविवार और धूल भरी आंधी के कारण, कुछ जगहों पर फ्यूल की सप्लाई समय पर नहीं हुई।
एसोसिएशन ने बताई सच्चाई
पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिल अब्बास ने कहा कि कुछ पेट्रोल पंप कुछ समय के लिए बंद कर दिए गए। इस बैकग्राउंड में अफवाहें और फैल गईं। कुछ जगहों पर स्थिति को कंट्रोल में रखने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। हालांकि युद्ध का फिलहाल पेट्रोल की उपलब्धता पर कोई सीधा असर नहीं पड़ा है। शहर में फ्यूल की सप्लाई काफी है और छत्रपति संभाजीनगर पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने नागरिकों से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें: ईरान पर अचानक नहीं हुआ था हमला? अमेरिका ने बताया- क्यों लॉन्च हुआ ऑपरेशन एपिक फ्यूरी
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
30 mins agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
32 mins agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
10 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
11 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
11 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines