Maharashtra BJP Minister RSS Class: महाराष्ट्र में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक्टिव मोड में आ चुके हैं। प्रशासन में अनुशासन लाने के साथ ही सूबे को ऊंचाई पर ले जाने के लिए फडणवीस हर संभव कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में उनके सहयोगी मंत्रियों पर भी जिम्मेदारी बढ़ गयी है। वहीं अब खबरों की मानें को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ अधिकारी महाराष्ट्र में बीजेपी मंत्रियों की क्लास लेने वाले हैं।
RSS की क्लास में जाएंगे 20 मंत्री
बता दें कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस को मिलाकर बीजेपी के कुल 20 मंत्री हैं। इन सभी मंत्रियों को आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी मार्गदर्शन करेंगे यानी आरएसएस इन मंत्रियों की 2 दिन की क्लास लेगी। यह क्लास 18 और 19 जनवरी को लगने वाली है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें बीजेपी के सभी 20 मंत्री शिरकत करते नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- CM फडणवीस नए साल से एक्शन मोड में, शिवसेना के बाद सुप्रिया सुले ने की तारीफ
क्लास में क्या होगा?
इस क्लास में महाराष्ट्र के मंत्रियों को बताया जाएगा कि राज्य का कामकाज कैसे किया जाए? मंत्रियों को अपने विभागों के कौन से अहम विषयों को प्राथमिकता देनी चाहिये? लोकाभिमुख योजनाओं को कैसे गति दी जाए? इन पर संघ परिवार की क्या अपेक्षा हैं? इस सभी मुद्दों पर मंत्रियों से बात की जाएगी। बीजेपी ने इस बार अपना मंत्रिमंडल बनाते वक्त बीजेपी के वरिष्ठ नेता और विधायकों को ज्यादातर दरकिनार किया और नए चहरों को एंट्री दी है। 20 मंत्रियों में 10 चेहरे पहली बार बीजेपी के खेमें से मंत्री बने हैं।
बीजेपी के पास कौन से विभाग?
महायुति सरकार में बीजेपी के पास आदिवासी विकास, ग्राम विकास, उच्च शिक्षा, वन, कामगार, कौशल्य विकास और ओबीसी कल्याण विभाग है। इन सभी क्षेत्रों में संघ परिवार पहले से काम रहा है। बताया जाता है कि हर विभाग का एजेंडा क्या हो इस पर संघ बीजेपी मंत्रियों को मार्गदर्शन करेगा।
कौन-कौन होगा शामिल?
सूत्रों कि मानें तो इन मंत्रियों को संघ की तरफ से लक्ष्य दिया जाएगा। यही नहीं, किस मंत्री ने कितना लक्ष्य हासिल किया, संघ के नेता इसकी भी पड़ताल करेंगे। खबरों के अनुसार संघ की तरफ से लगने वाली इस क्लास में सीएम देवेंद्र फडणवीस, मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व मंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें- गुड न्यूज! लाड़ली बहनों को मिलने लगे पैसे; जानें महाराष्ट्र की स्कीम के लिए कौन पात्र और कौन नहीं?
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
10 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
12 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
12 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines