हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rohit Pawar कौन हैं? जिनका नाम MSC Bank Scam में आया सामने, ED कर रही पूछताछ

Who Is Rohit Pawar In Hindi: शरद पवार गुट के NCP नेता रोहित पवार आज ED के सामने पेश हुए। उनका नाम MSC Bank Scam केस में सामने आया है।

विज्ञापन
MSC Bank Scam Case में रोहित पवार से पूछताछ कर रही ईडी

Who Is Rohit Pawar In Hindi: शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता रोहित पवार से प्रवर्तन निदेशालय आज पूछताछ कर रही है। मुंबई स्थित ईडी ऑफिस के अंदर जाने से पहले रोहित ने एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले के पैर छुए। रोहित का नाम महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाले (Maharahstra State Cooperative Bank Scam) में सामने आया है। इसी सिलसिले में ईडी ने उन्हें समन भेजा था। रोहित पवार कौन हैं? आइए जानते हैं…

कौन हैं रोहित पवार?

विज्ञापन

रोहित पवार का पूरा नाम रोहित राजेंद्र पवार है। वे एनसीपी प्रमुख शरद पवार के पोते हैं। रोहित इस समय करजत-जामखेड निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। उनका जन्म 29 सितंबर 1985 को बारामती जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम राजेंद्र पवार और माता का नाम सुनंदा पवार है। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ मैनेजमेंट किया है। रोहित का विवाद कुंती पवार से हुआ है। उनके दो बच्चे भी हैं। वे महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।

यह भी पढ़ें: Bharat Ratna Karpoori Thakur: कर्पूरी ठाकुर ने मैट्रिक में अंग्रेजी की अनिवार्यता को क्यों किया खत्म? वजह जानकर आप भी करेंगे गर्व!

विज्ञापन

MSC Bank Scam क्या है?

रोहित पवार का नाम एमएससी बैंक स्कैम में सामने आया है। यह घोटाला 25000 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी वाले ऋण वितरण से संबंधित है। इस मामले में चार लोगों ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। इस याचिका पर हाईकोर्ट ने मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। आर्थिक अपराध शाखा ने मामले की जांच की और 2020 में बॉम्बे सेशन कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दायर की, जिस पर ईडी ने क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ हस्तक्षेप याचिका दायर कर जांच शुरू की।

विज्ञापन

‘मैं मराठी हूं, किसी से नहीं डरता’

रोहित ने कहा कि अगर ईडी की कार्रवाई मुझ पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है तो यह प्रयोग गलत व्यक्ति पर किया गया है। मैं मराठी हूं। किसी से नहीं डरता। वहीं, गिरफ्तारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। इसलिए गिरफ्तारी का सवाल ही नहीं बनता।

विज्ञापन

‘मुझे ईडी पर पूरा भरोसा है’

एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि जांच पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए। मुझे ईडी पर पूरा भरोसा है। मुझे यकीन है कि वे रोहित का पक्ष सुनेंगे। हम सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे, क्योंकि हमारे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि संसद में भारत सरकार द्वारा एक जवाब दिया गया था कि आईटी, सीबीआई और ईडी के 95% मामले विपक्षी दलों के नेताओं पर है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: VIDEO: हिमंत बिस्वा सरमा देश के सबसे करप्ट CM, अमित शाह के हाथ में है कंट्रोल; असम में बोले राहुल गांधी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola