Ravindra Waikar Join Shiv Sena Shinde faction : लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा। शिवसेना (यूबीटी) के विधायक रवींद्र वायकर ने रविवार को असली शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया। रवींद्र वायकर के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) जांच पड़ताल कर रही है।
पिछले दिनों मुंबई के जोगेश्वरी से विधायक रवींद्र वायकर ने सीएम एकनाथ शिंदे से उनके बंगले पर मुलाकात की। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। जोगेश्वरी भूखंड घोटाले मामले में रवींद्र वायकर ईडी के रडार हैं। इस मामले में ईडी अधिकारी उनसे पूछताछ भी कर चुकी है।
यह भी पढ़ें : काला जठेड़ी की शादी से पहले बड़े गैंगवार की साजिश, दिल्ली पुलिस को मिली सफलता
सीएम शिंदे ने विधायक को दिलाई पार्टी की सदस्यता
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधायक रवींद्र वायकर को शिवसेना की सदस्यता दिलाई। इसके बाद सीएम शिंदे ने कहा कि रवींद्र वायकर असली शिवसेना में शामिल हो गए जो बाबा साहेब ठाकरे की विचारधारा पर चल रही थी। वह जानते हैं कि यह सरकार महाराष्ट्र के लोगों के लिए काम कर रही है। मैं वायकर का शिवसेना में स्वागत करता हूं। हम नकारात्मक चीजों को सकारात्मक में बदलें।
यह भी पढ़ें : TMC ने गुजरात के यूसुफ पठान को क्यों बनाया उम्मीदवार? अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ क्या है राजनीतिक समीकरण
रवींद्र वायकर पर यह है आरोप
जोगेश्वरी पूर्व विधानसभा सीट से रवींद्र वायकर लगातार तीन बार विधायक चुने गए। देवेंद्र फडणवीस सरकार में वे 2014 से 2019 तक मंत्री भी थे। इससे पहले वे नगरसेवक भी रह चुके हैं। 2006 से 2010 तक वे बीएमसी की स्थायी समिति के अध्यक्ष रहे। उन पर बगीचे के लिए आरक्षित भूखंड पर होटल के निर्माण के लिए गलत तरीके से मंजूरी देने का आरोप है। इस मामले में ईडी ने उनके घर और दफ्तरों पर छापा मारा था।
संबंधित खबरें
HC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
14 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
14 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
18 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
1 day agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
1 day agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
2 days agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 days agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
2 days agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
2 days ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines