पुणे में दर्दनाक हादसा, पिकअप पलटने से 7 श्रद्धालुओं की मौत, 16 घायल

पुणे के खेड तालुका के कुंडेश्वर में दर्शन करने जा रही महिलाओं की पिकअप जीप पलट गई। इसमें 7 महिलाओं की मौत हो गई और 16 से अधिक घायल हो गईं। यह हादसा दोपहर के आसपास का बताया जा रहा है।

pune news
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। खेड तालुका के कुंडेश्वर में दर्शन करने जा रही महिलाओं की पिकअप जीप पलट गई। इस हादसे 7 महिलाओं की मौत हो गई और 16 से अधिक महिलाएं घायल हो गईं। यह हादसा दोपहर 1 बजे के आसपास हुआ।

Advertisment

कैसे हुआ हादसा ?

आपको बता दें, पिकअप जीप में सवार महिलाएं कुंडेश्वर में दर्शन करने जा रही थीं। घाट चढ़ते समय नागमोडी वळण पर जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। बता दें,  जीप कम से कम 5 से 6 बार पलटी और गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 25 से लेकर 30 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। फिलहाल, घायलों को निजी अस्पताल और चांडोली के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन

बचाव कार्य जारी

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य में मदद की। वहीं, घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस लगातार राहत और बचावकार्य करने में जुटी हुई है। इस हादसे की वजह अभी सामने नहीं है। पुलिस इसकी भी जांच-पड़ताल करने में लगी हुई है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ