Pune Porsche Crash : पुणे पोर्श कांड में एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। पुणे क्राइम ब्रांच ने नाबालिग आरोपी की मां शिवानी अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि नाबालिग का ब्लड सैंपल उसकी मां से बदला गया था, जिसे बाद में जांच के लिए भेजा गया। क्राइम ब्रांच की टीम पहले भी मां से पूछताछ कर चुकी है।
पुणे हादसे मामले की जांच कर रही टीम को जानकारी मिली कि आरोपी का ब्लड सैंपल किसी महिला के रक्त से बदला गया था। इस पर क्राइम ब्रांच को शक है कि वो महिला आरोपी की मां हो सकती है। इसके बाद जांच टीम ने उसकी मां शिवानी अग्रवाल को गिरफ्तार किया। हालांकि, ब्लड सैंपल से छेड़छाड़ मामले में पहले से दो डॉक्टर और एक कर्मी जेल में हैं।
यह भी पढ़ें : कैसे हुआ था पुणे हादसा? पोर्श के कैमरे खोलेंगे रईसजादे के राज, गिरफ्तार डॉक्टर की बिगड़ी तबीयत
शिवानी अग्रवाल से पहले क्यों हुई थी पूछताछ
क्राइम ब्रांच की टीम ने पहले भी शिवानी अग्रवाल से पूछताछ की थी। उस वक्त ड्राइवर के आरोप पर थाने बुलाया गया था। ड्राइवर ने अपनी तहरीर में कहा था कि नाबालिग की मां ने उसे इमोशनल ब्लैकमेल किया और सारे आरोप अपने ऊपर लेने का दबाव बनाया था।
दो डॉक्टर और एक कर्मी जेल में बंद
नाबालिग के ब्लड सैंपल बदलने के आरोप में ससून अस्पताल के फॉरेंसिक विभाग के चीफ डॉ अजय तावरे, चीफ मेडिकल ऑफिसर श्रीहरि हरनोर और कर्मचारी अतुल घटकांबले जेल में बंद हैं। तीनों ने पैसे लेकर सैंपल बदले थे। उन्होंने जिस सिरिंज से आरोपी का ब्लड लिया था, उसे फेंक दिया गया और बाद में किसी महिला का रक्त लिया गया। वो महिला नाबालिग की मां बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : पुणे पोर्श कांड में बड़ा खुलासा, नाबालिग के पिता और डॉक्टर के बीच 14 बार हुई थी बातचीत, जानें क्यों
पिता और दादा भी गिरफ्तार
इस मामले को लेकर डॉ. तावड़े और आरोपी के पिता के बीच कई बार बातचीत हुई थी। क्राइम ब्रांच ने 3 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। अब जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नाबालिग का ब्लड सैंपल कब और कहां फेंका गया था। इस मामले में आरोपी के पिता और दादा भी जेल में कैद हैं। पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने नाबालिग आरोपी की मां को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है।
संबंधित खबरें
एक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
10 mins agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
22 hrs agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
2 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
2 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
2 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
4 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
4 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines