Pune Porsche Crash : पुणे पोर्श कांड के नाबालिग आरोपी के पिता और दादा नई मुसीबत में फंस गए हैं। पुलिस ने पिता-दादा और अन्य तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपियों पर एक व्यापारी के बेटे को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप है। इस मामले में पुणे के एक बिजनेसमैन ने पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई।
पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वडगांव शेरी इलाके के एक व्यापारी डीएस कतुरे ने विनय काले के खिलाफ मुकदमा कराया। व्यापारी ने अपनी शिकायत में कहा कि उसके बेटे शशिकांत कतुरे ने निर्माण कार्य के लिए विनय काले से कर्ज लिया था। जब उसका बेटा समय पर पैसा नहीं दे सका तो विनय काले मूल राशि पर चक्रवृद्धि ब्याज लगाकर उसे परेशान करने लगा।
यह भी पढ़ें : पुणे पोर्श कांड में अजित पवार कूदे; नाबालिग आरोपी के सामने मां से पूछताछ, सामने आया Video
परेशान होकर बेटे ने की आत्महत्या
कर्ज से परेशान होकर शशिकांत कतुरे ने इस साल जनवरी में आत्महत्या कर ली। पिता डीएस कतुरे ने चंदननगर थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इस आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज किया। जांच में पता चला कि आत्महत्या के लिए उकसाने मामले में नाबालिग के बिल्डर पिता, दादा और अन्य तीन लोग शामिल हैं। अब पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 420, 34 को भी जोड़ दिया।
यह भी पढ़ें : पुणे पोर्श कांड में बड़ा खुलासा, नाबालिग के पिता और डॉक्टर के बीच 14 बार हुई थी बातचीत, जानें क्यों
पोर्श कांड में जेल में बंद है नाबालिग का परिवार
आपको बता दें कि नाबालिग आरोपी के परिवार का अपराध से पुराना नाता है। पुणे में नाबालिग आरोपी ने अपनी पोर्श से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी, जिसमें दो की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग आरोपी के साथ माता-पिता और दादा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में अब पूरे परिवार का काला चिट्ठा खुल रहा है। ये भी बताया जा रहा है कि आरोपी के दादा का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन भी है।
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
15 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
15 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines