Pune Murder-Suicide Case: पुणे में ACP ने पत्नी-भतीजे को मारी गोली, फिर खुद को किया शूट, तीनों की मौत

Pune Murder-Suicide Case, Maharashtra Police, Crime News

Pune Murder And Suicide Case

Pune Murder-Suicide Case: महाराष्ट्र के पुणे में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) ने सोमवार को अपनी पत्नी और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। यह घटना सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे की है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं। अभी तक हत्या और आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक एसीपी अमरावती में तैनात था।

विज्ञापन

अमरावती से घर आए थे गायकवाड़

पुणे में बानेर इलाके में 57 साल के एसीपी भरत गायकवाड़ का बंगला है। गायकवाड़ अमरावती में एसीपी के पद पर तैनात थे और घर आए हुए थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे एसीपी ने कथित तौर पर सबसे पहले अपनी पत्नी के सिर में गोली मारी।

विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर उनका बेटा और भतीजा दौड़कर आए और दरवाजा खोला। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, उन्होंने कथित तौर पर अपने भतीजे पर गोली चला दी, जो सीने में लगी। बाद में गायकवाड़ ने खुद को सिर में गोली मार ली। तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के पीछे के कारणों को तलाश रही पुलिस

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान पुलिस अधिकारी की पत्नी मोनी गायकवाड़ (44) और भतीजे दीपक (35) के रूप में हुई है। चतुरश्रृंगी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि घटना के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ