Gujarat: गुजरात के जूनागढ़ में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां कड़ियावाल इलाके में सब्जी मंडी के पास दो मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। चीख-पुकार मचने पर तमाम लोग मौके पर जुट गए। पुलिस को सूचित किया गया है। सूचना पाकर SDRF की भी टीम मौके पर पहुंची है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन

इमारत के निचले हिस्से में दुकानें थीं। आसपास सब्जी की मंडी लगती है। यहां हमेशा भीड़ रहती है। इस हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी कोई सटीक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि 10-15 लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।

विज्ञापन

एक दिन में जूनागढ़ में 10 इंच बारिश

गुजरात के दक्षिण और सौराष्ट्र के कई जिलों में शनिवार और रविवार को मूसलाधार बारिश हुई। इससे शहरी इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। कई बांधों और नदियों में जलस्तर बढ़ने से तमाम गांव टापू बन गए। सबसे ज्यादा नवासारी और जूनागढ़ जिले प्रभावित हुए हैं। जूनागढ़ में शनिवार को 10 इंच बारिश हुई। कई इलाकों में सैकड़ों मकान ढह गए। लोगों की गृहस्थी बर्बाद हो गई।

विज्ञापन
Gujarat, Junagadh, Buliding Collapse

हादसे के बाद राहत बचाव के काम में जुटे लोग।

Junagadh

मलबे को हटाने के लिए प्रशासन ने जेसीबी बुलाई है।

विज्ञापन

सीएम भूपेंद्र को रद्द करने पड़े थे सभी कार्यक्रम

जूनागढ़ में बारिश और बाढ़ की स्थिति के चलते मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को राजकोट के सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द करने पड़े थे। जूनागढ़ से करीब तीन हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की नौ टीमें सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में भेजा गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ