---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

Pune Metro News: पुणे की लाइफलाइन बनने जा रही मेट्रो, 12 रुपये में होगा सफर; जानें कब शुरू होगी हिंजवडी-शिवाजीनगर मेट्रो लाइन

पुणे मेट्रो लाइन 3 ( हिंजवडी से शिवाजीनगर) का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है, जिसे आम जनता के लिए जल्द शुरू करने कि दिशा में काम तेजी से क्या जा रहा है. आइए जानते हैं कब होगा उद्घाटन और कितना काम अभी बाकी है?

---विज्ञापन---

खबर की मुख्य बातें:-

  • पुणे मेट्रो लाइन 3 (हिंजवडी-शिवाजीनगर) का पहला चरण लगभग तैयार है और जल्द ही यात्रियों के लिए शुरू किया जा सकता है.
  • पहले चरण में माण से आर.के. लक्ष्मण संग्रहालय, बाणेर तक 12 स्टेशनों पर मेट्रो सेवा शुरू होगी. इसकी कुल लंबाई करीब 13.3 किलोमीटर है.
  • मेट्रो का शुरुआती किराया करीब 12 रुपये होने की उम्मीद है, जिससे छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और रोजाना यात्रा करने वालों को राहत मिलेगी.

महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक की है, जिससे रोजाना लाखों लोगों को परेशान होना पड़ता है. ऐसे में लाखों लोगों और खासकर हिंजवडी IT पार्क में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. हिंजवडी से शिवाजीनगर के बीच बन रही पुणे मेट्रो लाइन 3 का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है. लंबे समय से अटके इस प्रोजेक्ट को अब जल्दी शुरू करने की तैयारी की जा रही है. माना जा रहा है कि इस नई मेट्रो सेवा के शुरू होने से सड़क पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकेगा, जिससे रोजाना सफर करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा सुविधा मिलेगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: धू-धूकर जलने लगा 35000 लीटर डीजल ले जा रहा टैंकर, भीषण आग की वजह से हाईवे पर लगा लंबा ट्रैफिक जाम

पहले चरण में कहां से कहां तक शुरू होगी मेट्रो?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुणे IT सिटी मेट्रो परियोजना के अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में माण से आर.के. लक्ष्मण संग्रहालय (बाणेर) तक मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी. इस हिस्से में कुल 12 स्टेशन शामिल होंगे और इसकी लंबाई करीब 13.3 किलोमीटर होगी. प्रोजेक्ट को लेकर अधिकारियों का कहना है कि इस रूट का तकनीकी काम पूरा हो चुका है और अब राज्य सरकार की मंजूरी के बाद उद्घाटन की तारीख तय की जाएगी. पुणे आयटी सिटी मेट्रो रेल कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार सैनी के मुताबिक, पहले चरण के सभी प्रमुख कार्य पूरे कर लिए गए हैं. अब बस मेट्रो को यात्रियों के लिए खोलने से पहले जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं. जैसे ही मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलती है, इस रूट को आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा.

---विज्ञापन---

12 रुपये में किया जा सकेगा सफर

रिपोट्स के मुताबिक, नई मेट्रो सेवा के किराए से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. अधिकारियों के अनुसार, हिंजवडी-शिवाजीनगर मेट्रो लाइन 3 में शुरुआती किराया करीब 12 रुपये रखा जा सकता है. क्योंकि कम किराए की से यह सेवा छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए किफायती विकल्प साबित हो सकती है. इतना ही नहीं, कम किराए से एक तरफ लोगों को आर्थिक लाभ भी मिलेगा और साथ ही, सड़क पर ट्रैफिक दबाव भी कम होगा और लोग आसानी से यात्रा कर सकेंगे.

दूसरे चरण को भी जल्द शुरू करने की तैयारी तेज

बताया जा रहा है कि हिंजवडी-शिवाजीनगर मेट्रो परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जा रहा है. पहले चरण के बाद दूसरे चरण का काम बालेवाड़ी हाईस्ट्रीट से जिला न्यायालय तक किया जाएगा, इस हिस्से में करीब 11 स्टेशन होंगे और इसकी लंबाई लगभग 10 किलोमीटर होगी. माना जा रहा है कि दूसरे चरण का ज्यादातर काम अगस्त 2026 तक पूरे होने की उम्मीद है. वहीं, पूरा हिंजवडी से शिवाजीनगर मेट्रो मार्ग मार्च 2027 तक पूरी तरह से शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है. बताया जा रहा है कि, गणेशखिंड रोड पर काम में देरी के कारण परियोजना की समय सीमा प्रभावित हुई और इसकी लागत में करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है.

---विज्ञापन---

8 बार बदली लॉन्च तारीख, अब इस तारीख को हो सकता है उद्घाटन

हिंजवडी-शिवाजीनगर मेट्रो को शुरू करने की तारीख कई बार बदली जा चुकी है. प्रशासन की ओर से अब तक करीब 8 बार उद्घाटन का समय तय किया गया, लेकिन अलग-अलग कारणों से सेवा शुरू नहीं हो सकी. शुरुआत में मार्च 2025 में मेट्रो शुरू करने की योजना थी, जिसके बाद सितंबर 2025, दिसंबर 2025, मार्च 2026, मई 2026, 15 जून 2026 और 15 जुलाई 2026 जैसी कई तारीखें सामने आईं, लेकिन हर बार यात्रियों को इंतजार करना पड़ा. लेकिन अब प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि जुलाई के आखिर में या फिर अगस्त के शुरुआती हफ्ते में इस मेट्रो सेवा का उद्घाटन हो सकता है.

मुख्य निष्कर्ष:- हिंजवडी-शिवाजीनगर मेट्रो लाइन 3 पुणे के परिवहन सिस्टम में बड़ा बदलाव ला सकती है. लंबे इंतजार के बाद अगर यह सेवा तय समय पर शुरू होती है, तो लाखों यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और शहर में तेज, सस्ता और सुविधाजनक सफर का नया विकल्प मिलेगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मुंबई में चलती कार में लगी आग, कोस्टल रोड टनल में मची अफरा-तफरी; किया गया बंद

First published on: Jul 16, 2026 03:54 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. वह ट्रेनी के रूप में ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखते आए हैं. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें कई मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. वह ट्रेनी के रूप में ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखते आए हैं. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें कई मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola