---विज्ञापन---

मुंबई में चलती कार में लगी आग, कोस्टल रोड टनल में मची अफरा-तफरी; किया गया बंद

मुंबई में एक चलती कार में आग लग गई. यह घटना तब हुई जब कार मुंबई के कोस्टल रोड टनल में जा रही थी. घटना के बाद टनल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. फिलहाल वहां मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी है.

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई के कोस्टल रोड टनल में चलती कार में अचानक आग लग गई. आग लगने के बाद टनल में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति हो गई और कई लोग अपनी गाड़ियों को यू-टर्न लेने लगे. मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार दोपहर करीब सवा बारह बजे हुई. टनल में मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत मुंबई फायर ब्रिगेड को दी है. फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है.

वहीं, घटना के समय मौके पर मौजूद एक यात्री ने X पर एक वीडियो पोस्ट किया. जिसमें लोग दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैंने ऐसा पहले कभी अनुभव नहीं किया. हम वर्ली की तरफ से कोस्टल रोड टनल में घुसे थे और कुछ ही मिनटों में सैकड़ों लोग हमारी ओर दौड़ रहे थे. मैंने एक आदमी से पूछा कि क्या हुआ है, और उसने बस इतना कहा, आगे आग लगी है.’

---विज्ञापन---

बता दें कि मुंबई कोस्टल रोड (या धर्मवीर स्वराज्य रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज मुंबई कोस्टल रोड) 8-लेन का एक ग्रेड-सेपरेटेड एक्सप्रेसवे है, जो दक्षिण मुंबई में मरीन लाइन्स को उत्तर में कांदिवली से जोड़ता है. यह भारत की पहली समुद्र के नीचे बनी सुरंग है.

वहीं, इस घटना को लेकर मुंबई फायर ब्रिगेड ने भी जानकारी शेयर की है. फायर ब्रिगेड के अनुसार, ‘आग को जल्द ही बुझा दिया गया. हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है.’

---विज्ञापन---

First published on: Jul 15, 2026 01:17 PM

End of Article

About the Author

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola