पुणे जमीन घोटाले को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उनके बेटे पार्थ पवार सवालों के घेरे में हैं. पार्थ पवार पर आरोप है कि उनकी कंपनी 1800 करोड़ के जमीन को महज 300 करोड़ में खरीद लिया. इतना ही नहीं, इस दौरान कई नियमों की भी अनदेखी की गई. मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. सीएम ने रिपोर्ट मांग ली है और जांच के लिए समिति का गठन भी कर दिया.
अब उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा है कि इस डील को रद्द कर दिया गया है. इस डील के लिए एक रुपया भी नहीं दिया गया है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा है कि उनके बेटे पार्थ पवार से जुड़े पुणे जमीन सौदे की सरकारी जांच के लिए समिति का गठन किया गया है, समिति एक महीने में रिपोर्ट सौंपेगी. पुणे जमीन सौदे की जांच निष्पक्ष और बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के होनी चाहिए.
मामले को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पार्थ पवार जमीन डील मामले में सभी जानकारी मैने मंगाई है. महसूल विभाग हो, IGR हो , लैंड रिकॉर्ड्स हो, सभी से जानकारी मंगाई गई है. मामले में जांच का भी आदेश दिया गया है. प्राथमिक जांच के आधार पर मुझे जो कुछ भी बोलना रहेगा, मैं बोलूंगा. फिलहाल पूरी जानकारी नहीं आई है. प्राइमा फेसी मामला काफी गंभीर है, इसलिए इस पर पूरी जानकारी लेकर ही बोलना चाहिए.
उन्होंने यह भी कहा कि जानकारी सामने आने के बाद सरकार की आगे की दिशा क्या होगी, उसकी जानकारी दूंगा. मुझे नहीं लगता है कि ऐसे मामले में उप मुख्यमंत्री समर्थन करेंगे. हम सब एक मत के हैं कि अगर कहीं गड़बड़ी पाई जाती है तो कार्रवाई होनी चाहिए. इसलिए जांच के बाद अगर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी.
राहुल गांधी ने बताया- जमीन चोरी
बता दें कि इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर तीखा हमला बोला था. राहुल गांधी ने लिखा था कि महाराष्ट्र में ₹1800 करोड़ की सरकारी जमीन, जो दलितों के लिए आरक्षित थी, सिर्फ ₹300 करोड़ में मंत्री जी के बेटे की कंपनी को बेच दी गई. ऊपर से स्टाम्प ड्यूटी भी हटा दी गई, मतलब एक तो लूट और उसपर कानूनी मुहर में भी छूट! ये है ‘जमीन चोरी’, उस सरकार की, जो खुद ‘वोट चोरी’ से बनी है, उन्हें पता है, चाहे जितना भी लूटें, वोट चोरी कर फिर सत्ता में लौट आएंगे. न लोकतंत्र की परवाह, न जनता की, न दलितों के अधिकार की. मोदी जी, आपकी चुप्पी बहुत कुछ कहती है – क्या आप इसीलिए खामोश हैं क्योंकि आपकी सरकार उन्हीं लुटेरों पर टिकी है जो दलितों और वंचितों का हक हड़पते हैं?
संबंधित खबरें
कौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
1 hr agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
20 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines