Ketan Agarwal murder case : महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुणे पुलिस द्वारा दाखिल की गई 5,300 से अधिक पन्नों की चार्जशीट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले केतन की जान लेने की योजना नहीं बनाई थी, बल्कि वे उसे बेंगलुरु ले जाकर उसके हाथ-पैर तोड़ना चाहते थे. हालांकि, जब यह योजना नाकाम हो गई, तो आरोपियों ने उसकी हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली. चार्जशीट के मुताबिक, मामले के तीसरे आरोपी रितेश हांगे ने बेंगलुरु में रहने वाले अपने दोस्त के साथ केतन पर जानलेवा हमला करने और उसके हाथ-पैर तोड़ने की योजना बनाई थी. मगर उस दोस्त ने इस कदम का कड़ा विरोध कर दिया. इसके बाद मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने केतन को रास्ते से हमेशा के लिए हटाने का फैसला किया.
यह भी पढ़ें : सिया के प्रेमी ने मंगेतर केतन को कैसे मारा धक्का? चश्मदीद की आंखों देखी चेतन की करतूत
हत्या को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने कई क्राइम फिल्में देखीं, पॉडकास्ट सुने और चैटजीपीटी का इस्तेमाल कर पुलिस से बचने के तरीके तलाशे. इससे पहले 6 जून को प्री-वेडिंग शूट के दौरान सिया ने केतन का पासपोर्ट फाड़कर वॉशरूम में फेंक दिया था, ताकि उनकी यात्रा रद्द हो जाए.
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से बुलाया था लोहगढ़ किला
साजिश के तहत आरोपियों ने एक अनजान महिला की तस्वीर लगाकर ‘माही’ नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया. इस अकाउंट से केतन को मैसेज भेजकर कहा गया कि सिया के जन्मदिन का सरप्राइज प्लान करने के लिए उसे लोहगढ़ किले आना होगा. 18 जून को जैसे ही केतन किले पर पहुंचा, आरोपियों ने उसे गहरी खाई में धक्का दे दिया.
चश्मदीद को मिली थी धमकी
एक चश्मदीद गवाह ने पुलिस को बताया कि उसने केतन को खाई में धकेलते देखा था. वारदात के बाद आरोपी चेतन ने उसे धमकाते हुए कहा था, “चुप रहो, वरना तुम्हें भी नीचे फेंक दूंगा.” डरे हुए गवाह ने कुछ दिनों बाद हिम्मत जुटाकर पुलिस में अपना बयान दर्ज कराया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में सभी डिजिटल व फोरेंसिक सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
यह भी पढ़ें : मौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP की जीत, SP ने चौंकाया, कांग्रेस का खुला खाता
8 mins agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
1 hr agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
21 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines