Pune helicopter crash: महाराष्ट्र के पुणे में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हादसे के तुरंत बाद बचाव कार्य चालू कर दिया गया है। प्राथमिक सूचना के मुताबिक ये हादसा खराब मौसम के चलते हुआ है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत चार लोग सवार थे। फिलहाल पायलट सुरक्षित है, हादसे में सभी चारों लोग घायल हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
डगमगाने लगा था हेलीकॉप्टर
जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर AW 139 ने विजयवाड़ा के लिए उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टर कैप्टन आनंद चला रहे थे और उनके अलावा उसमें दीर भाटिया, अमरदीप सिंह और एसपी राम तीन अन्य लोग सवार थे। अचानक मौसम खराब हो गया, जिससे हेलीकॉप्टर डगमगाने लगा। कैप्टन ने उसे कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन काफी प्रयास करने के बाद भी वह उसे नियंत्रित नहीं कर सका।
ये भी पढ़ें: ‘अंकलजी, पापा को मत मारो’, हाथ जोड़ रोकता रहा बच्चा, घर के अंदर घुसकर NRI को मारीं गोलियां, देखें Video
हवा में कुछ देर लहराने के बाद जमीन पर गिर पड़ा
अभी कैप्टन आनंद हेलीकॉप्टर को कंट्रोल कर ही रहे थे कि वह तेज रफ्तार के साथ आसमान से नीचे जाने लगा। कुछ देर हवा में लहराने के बाद हेलीकॉप्टर जमीन पर जा गिरा। गनीमत यह रही कि उसकी ऊंचाई ज्यादा नहीं थी। हादसे में हेलीकॉप्टर तो पूरी तरह टूटकर बिखर गया वहीं, कैप्टन समेत चारों लोग घायल हुए हैं।
कैप्टन के लिए जा रहे बयान
आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर बचाव दल पहुंचा, घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। पुणे पुलिस के अनुसार यह प्राइवेट हेलीकॉप्टर है, जो मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ये हादसा हुआ है। फिलहाल खराब मौसम के चलते हादसा होने का कारण होने की बात पता चली है। फिलहाल कैप्टन अस्पताल में भर्ती है, उसके बयान लेकर मामले में आगे की जांच की जाएगी।
इनपुट-राहुल
ये भी पढ़ें: वो 7 चेहरे, जिनके सीने में दफन कोलकाता रेप-मर्डर केस में दरिंदगी का सच! शुरू हुआ पॉलीग्राफी टेस्ट
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
18 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
2 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
3 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
5 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
6 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines