बेटे का गला घोंट पत्नी को मौत की नींद सुलाया, पुणे में युवक ने की सुसाइड की कोशिश

Pune tragic family incident: पुणे के पिंपरी चिंचवड़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को साहूकारों ने इतना परेशान किया कि उसने पहले पत्नी और बेटी की हत्या की, इसके बाद खुद ने भी सुसाइड की कोशिश की। हालांकि उसकी जान बच गई।

Crime Scene

Crime Scene

विज्ञापन

Pune family murder-suicide attempt: पुणे की पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस ने 50 साल के मेडिकल स्टोर के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसने पत्नी और बेटे को नींद की गोलियों का ओवर डोज दिया। इससे पत्नी और बेटे की मौत हो गई। इसके बाद खुद ने भी सुसाइड करने की कोशिश की। हालांकि स्टोर मालिक की जान बच गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

आरोपी का नाम वैभव मधुकर हांडे है। पुलिस ने उसके खिलाफ बेटे और पत्नी की हत्या का मामला दर्ज किया है। इससे पहले शनिवार को पुलिस ने हांडे परिवार को प्रताड़ित करने, गाली देने और परेशान करने के आरोप में 3 साहूकारों को अरेस्ट किया था। घटना शुक्रवार को पिंपरी चिंचवड़ के सोनावणे बस्ती की है।

Advertisment

मामले में क्या बोली पुलिस?

मामले में चिखली पुलिस थान के सीनियर इंस्पेक्टर विटठ्ल सालुंखे ने बताया कि वैभव, उसकी पत्नी और बेटे ने सुसाइड की कोशिश की। इसमें दो की मौत हो गई। हालांकि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि आत्महत्या की कोशिश से पहले पिता ने अपने बेटे का गला घोंट दिया था। पुलिस ने वैभव हांडे के खिलाफ चिखली पुलिस थाने में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ