पुणे के दौंड में कैसे शुरू हुआ बवाल? सीएम फडणवीस ने बताया युवक ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा था?

Devendra Fadnavis statement on pune Clash:
पुणे के दौंड में दो समुदाय के बीच शुक्रवार दोपहर को बवाल हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से समझाइश की है। मामले में सीएम देवेंद्र फडणवीस का बयान भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे ये बवाल हुआ?

Devendra Fadnavis statement on pune Clash

सीएम देवेंद्र फडणवीस (Pic Credit-Social Media X)

विज्ञापन

Pune Daud clash: महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित दौंड कस्बे में शुक्रवार दोपहर को दो समुदाय के बीच बवाल हो गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने सड़कों पर कई गाड़ियों में आग लगा दी। इस दौरान एक धार्मिक स्थल पर पथराव भी किया गया। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। तनाव को देखते हुए पुलिस ने साप्ताहिक बाजार बंद करा दिया है। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। मामले में यवत के पुलिस निरीक्षक नारायण देशमुख ने बताया कि विवादित पोस्ट करने वाले युवक सैयद का हिरासत में लिया गया है।

भड़काऊ पोस्ट करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

पूरे मामले पर अब सीएम देवेंद्र फडणवीस का बयान भी सामने आया है। सीएम ने कहा कि एक बाहर के युवक ने आपत्तिजनक स्टेटस लगाया था। स्टेटस में युवक ने पुजारी ने बलात्कार किया ऐसा लिखा था। इसके बाद कुछ लोग गुस्से में आए और यह घटना हुई। पुलिस ने दोनों गुटों को शांत कराने के लिए लाठीचार्ज किया है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से समझाइश कर रही है। सीएम ने कहा कि भड़काऊ स्टेटस और सोशल मीडिया पोस्ट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisment

26 जुलाई को भी यवत में हुआ था तनाव

बता दें कि 26 जुलाई को यवत के नीलकंठेश्वर मंदिर में शिवाजी महाराज की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया था। इसको लेकर गुरुवार से ही विरोध हो रहा था। इसी विवाद पर शुक्रवार को एक युवक ने पुजारी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की। इसके बाद एक समुदाय के लोगों ने युवक के घर के पास पथराव किया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पथराव किया।

इसके बाद पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। फिलहाल यवत में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैं। लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है। वहीं क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ