Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे में तेज रफ्तार कार पलटने से दो ट्रेनी पायलटों की मौत हो गई। दो पायलटों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसा बारामती भिगवान रोड पर जैनिकवाड़ी गांव के पास हुआ। हादसे के समय सभी पायलट शराब के नशे में थे। हादसे की सूचना के बाद पुणे ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार हादसा सोमवार अलसुबह 3 बजे हुआ। नशे की हालत में चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे तेज रफ्तार कार पलट गई। मामले की जांच की जा रही है। सभी ट्रेनी पायलट बारामती स्थित रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी से प्रशिक्षण ले रहे थे। बताया जा रहा है कि चारों ने अकादमी में मौजूद अपने कमरे में पार्टी की थी।
यह भी पढ़ें- SpiceJet के 2 विमानों की इमरजेंसी लैडिंग, पायलटों की सूझबूझ से बचीं 200 यात्रियों की जान
इसके बाद अपनी एसयूवी से घूमने निकले थे। लेकिन भिगवान रोड पर अचानक मोड़ आने के बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया। कार पहले एक पेड़ से टकराई और इसके बाद पलटी खा गई। जिसकी वजह से 21 वर्षीय तक्षु शर्मा और 21 वर्षीय आदित्य कनासे की मौके पर मौत हो गई। वहीं, ड्राइव कर रहे कृष्ण सिंह और चेष्टा बिश्नोई की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
पहले भी हो चुके हैं हादसे
बारामती संभाग के पुलिस उपाधीक्षक सुदर्शन राठौड़ ने बताया कि हादसे में एसयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। अक्टूबर में भी पुणे में बड़ा हादसा हुआ था। जिसमें हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 3 लोगों की मौत हुई थी। मरने वालों में दो पायलट और एक इंजीनियर था। हेलीकॉप्टर ने ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स से उड़ान भरी थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आकर हेलीकॉप्टर में लगी आग बुझाई थी। पहले भी पुणे में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 4 लोग घायल हो गए थे।
यह भी पढ़ें- Delhi Election: मनीष सिसोदिया की सीट में बदलाव, AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
1 day ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
2 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
3 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
4 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
4 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
4 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
5 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
5 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
5 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines