हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नखरेबाज IAS पूजा खेडकर की मां भी दबंग, पिस्टल से किसान को धमकाने का Video आया सामने

Puja Khedkar Mother Controversy : ट्रेनी आईएएस ऑफिसर पूजा खेडकर की अभी मुश्किलें कम नहीं हुई थीं कि इस बीच उनके परिवार का नया विवाद सामने आ गया। बेटी नखरेबाज है तो मां भी किसी दबंग से कम नहीं है। आइए वायरल वीडियो में मां की दबंगई देखते हैं।

विज्ञापन
पूजा खेडकर की मां का वीडियो वायरल।

Puja Khedkar Mother Controversy : महाराष्ट्र की ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर इस वक्त अपने विवादों को लेकर सुर्खियों में हैं। ऑडी में लाल बत्ती लगाने और वीआईपी नंबर प्लेट की मांग की वजह से उनका ट्रांसफर पुणे से वाशिम जिले में हो गया। पूजा खेडकर की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई थीं कि इस बीच उनकी मां मनोरम खेडकर का एक वीडियो सामने आ गया है, जिसमें वह हाथ में पिस्टल लेकर दबंगई करते नजर आ रही हैं।

आईएएस ऑफिस पूजा खेडकर की फैलिमी को लेकर नया विवाद सामने आया है। उनकी मां मनोरमा खेडकर अहमदनगर जिले के भालगांव गांव की सरपंच हैं। बताया जा रहा है कि पूजा के पिता दिलीप खेडकर ने पुणे के मुलशी में 25 एकड जमीन खरीदी थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मनोरमा खेडकर हाथ में पिस्टल लेकर किसान को धमकाती नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें  : पिता के पास 40 करोड़ की संपत्ति, पूजा खेडकर कौन? जो ‘फर्जी’ सर्टिफिकेट से IAS बनीं!

विज्ञापन

हाथ में पिस्टल लेकर किसानों को धमका रही थीं महिला

पूजा की मां मनोरमा खेडकर मौक पर फॉर्च्यूनर से पहुंचीं और उनके साथ बाउंसर भी थे। वह मराठी भाषा में बात कर रही थीं। दबंग महिला ने किसान को धमकाते हुए कहा कि अगर तुमने गेट के अंदर घुसने का प्रयास किया तो तुम्हें जेल में डलवा देंगे। इस दौरान दोनों में काफी तूतू- मैं मैं हुई। आरोप है कि खेडकर परिवार की ओर से पड़ोसी किसानों की जमीन को हड़पने की कोशिश की जा रही थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें  : नखरेबाज IAS पूजा खेडकर की बढ़ीं मुश्किलें, केंद्र सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

बाउंसरों ने किसानों पर किया था हमला

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जब किसानों ने मनोरमा खेडकर का विरोध जताया तो उनके बाउंसरों ने हमला बोल दिया। दबंग महिला भी बार-बार पिस्टल दिखा रही थीं। इसे लेकर पीड़ितों ने पुलिस से मामले की शिकायत भी की थी, लेकिन उन लोगों की कोई सुनवाई नहीं हुई। हालांकि, ये मामला दो महीना पुराना है, लेकिन अब वीडियो सामने आने के बाद किसानों में आक्रोश व्याप्त है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola