कुणाल कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस स्वीकार, जानें आगे क्या होगा?

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी कर काॅमेडियन कुणाल कामरा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। कामरा के खिलाफ विधानपरिषद में विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाया गया है। जिसे स्पीकर ने स्वीकार कर लिया है।

Kunal Kamra privilege motion

Kunal Kamra privilege motion

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले काॅमेडियन कुणाल कामरा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। महाराष्ट्र विधान परिषद में काॅमेडियन के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया गया। जिसे सभापति ने स्वीकार कर लिया गया है। अब विधानपरिषद की आचार समिति इस वीडियो की जांच करेगी। कामरा पर हाल ही में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के अपमान करने का आरोप है। नोटिस में शिवसेना नेता सुषमा अंधारे का नाम भी शामिल है।

विशेषाधिकार समिति करेगी निर्णय

महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति राम शिंदे ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने गद्दार शब्द के जरिए कुणाल कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस स्वीकार कर लिया है। इसे विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया गया है। बता दें कि काॅमेडियन ने मुंबई के खार में स्थित हैबिबेट काॅमेडी क्लब में कामरा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। कामरा ने डिप्टी सीएम शिंदे पर एक पैरोडी गीत प्रस्तुत किया था।

विधानसभा में भी विशेषाधिकार नोटिस

बता दें कि यह नोटिस बीजेपी एमएलसी प्रवीण दरेकर द्वारा दिया गया था। जोकि सदन के नेता भी है। अब सभापति राम शिंदे ने नोटिस को स्वीकार कर विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया है। विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष प्रसाद लाड इस मामले की जांच करेंगे। ऐसे में इस मामले में आगे की कार्रवाई समिति की ओर से तय की जाएगी।

उधर विधानसभा में शिवसेना विधायक रमेश बोरनारे ने शिवसेना यूबीटी नेता सुषमा अंधारे के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। अब इस मामले में स्पीकर राहुल नार्वेकर निर्णय लेंगे। शिवसेना विधायक के इस नोटिस का वित्त राज्य मंत्री आशीष जायसवाल ने समर्थन दिया। भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार की विशेषाधिकार समिति के सदस्यों के नाम जल्द घोषित करने का आग्रह किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ