Prakash Ambedkar: महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब प्रकाश आंबेडकर ने भी अलग राह पकड़ ली है। आंबेडकर ने 9 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। गठबंधन में उन्हें सिर्फ एक ही सीट दी जा रही थी, जिससे वह नाराज थे। इससे पहले पूर्व सांसद राजू शेट्टी भी MVA को झटका दे चुके हैं। उन्होंने गठबंधन करने से साफ इनकार कर दिया था। उन्हें हातकणंगले की सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन वह निर्दलीय चुनाव लड़ने को तैयार हैं।
नागपुर में कांग्रेस को समर्थन
वंचित बहुजन अघाड़ी की पहली लिस्ट प्रकाश आंबेडकर ने जारी कर दी है। उन्होंने ओबीसी महासंघ के साथ गठबंधन किया है। आंबेडकर अकोला से खुद चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, नागपुर में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार विकास ठाकरे को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। इस दौरान आंबेडकर ने कहा कि महाविकास अघाड़ी ने जरांगे फैक्टर को नजरअंदाज किया। मैंने महाविकास अघाड़ी के नेताओं को जरांगे फैक्टर का संज्ञान लेने को कहा था।
VBA ने Maharashtra Lok Sabha Election 2024 के लिए जारी की लिस्ट
VBA के उम्मीदवार
- अकोला – प्रकाश आंबेडकर
- भंडारा – संजय केवट
- वर्धा – प्रोफ़ेसर राजेंद्र सालुंखे
- यवतमाल – खेमसिंह प्रतापराव पवार
- चन्द्रपुर – राजेश बेले
- बुलढाना – वसंत राजाराम मगर
- गढ़चिरौली – हितेश माढ़वी
- अमरावती – प्राजक्ता पिल्लेवान
मनोज जरांगे के साथ प्रकाश आंबेडकर ने की बैठक
इससे पहले, प्रकाश आंबेडकर ने अकोला में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि मनोज जरांगे पाटिल के साथ मेरी मंगलवार को बैठक हुई। इस दौरान उनके साथ गठबंधन के लिए हमारी चर्चा हुई। जरांगे के साथ राजनीति को नई दिशा देने का हमारा प्रयत्न है। आंबेडकर ने कहा कि जरांगे ने 30 मार्च तक रुकने के लिए कहा है। इसलिए हम उनका इंतजार करेंगे।
यह भी पढ़ें: Maharashtra Lok Sabha Election: ‘खिचड़ी चोर को टिकट दे दिया…’, अपनी ही पार्टी पर भड़के संजय निरुपम
‘गरीब परिवार के लोगों को टिकट देंगे’
वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख ने कहा कि हम ओबीसी, मुस्लिम और जैन समाज के उम्मीदवारों को टिकट देंगे। गरीब परिवार के लोगों को उम्मीदवारी देने पर हमारा जोर रहेगा। कुछ लोगों ने परिवारवाद बचाने के लिए हमारी पार्टी का इस्तेमाल किया। इस दौरान वीबीए चीफ ने ‘अकेले चलो’ का नारा भी दिया।
यह भी पढ़ें: शिवसेना ने जारी की 17 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
10 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
10 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
19 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
20 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
20 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines