प्रकाश आंबेडकर ने MVA से तोड़ा नाता, अकोला से लड़ेंगे चुनाव; VBA ने 9 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

Prakash Ambedkar: महाराष्‍ट्र में प्रकाश आंबेडकर ने MVA से नाता तोड़ लिया है। उन्होंने 9 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। उन्हें एमवीए से केवल एक सीट का प्रस्ताव मिला था।

Vanchit Bahujan Aghadi Prakash Ambedkar VBA MVA alliance

Vanchit Bahujan Aghadi के चीफ Prakash Ambedkar ने MVA Alliance से तोड़ा नाता

Prakash Ambedkar: महाराष्‍ट्र में महाव‍िकास अघाड़ी गठबंधन के ल‍िए मुश्‍क‍िलें बढ़ती जा रही हैं। अब प्रकाश आंबेडकर ने भी अलग राह पकड़ ली है। आंबेडकर ने 9 सीटों पर अपने प्रत्‍याशी उतार द‍िए हैं। गठबंधन में उन्‍हें स‍िर्फ एक ही सीट दी जा रही थी, ज‍िससे वह नाराज थे। इससे पहले पूर्व सांसद राजू शेट्टी भी MVA को झटका दे चुके हैं। उन्‍होंने गठबंधन करने से साफ इनकार कर द‍िया था। उन्‍हें हातकणंगले की सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्‍ताव द‍िया था, लेक‍िन वह न‍िर्दलीय चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

विज्ञापन

नागपुर में कांग्रेस को समर्थन

वंचित बहुजन अघाड़ी की पहली लिस्ट प्रकाश आंबेडकर ने जारी कर दी है। उन्होंने ओबीसी महासंघ के साथ गठबंधन किया है। आंबेडकर अकोला से खुद चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, नागपुर में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार विकास ठाकरे को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। इस दौरान आंबेडकर ने कहा कि महाविकास अघाड़ी ने जरांगे फैक्टर को नजरअंदाज किया। मैंने महाविकास अघाड़ी के नेताओं को जरांगे फैक्टर का संज्ञान लेने को कहा था।

विज्ञापन
vba list for maharashtra lok sabha election 2024

VBA ने Maharashtra Lok Sabha Election 2024 के लिए जारी की लिस्ट

VBA के उम्मीदवार

  1. अकोला – प्रकाश आंबेडकर
  2. भंडारा – संजय केवट
  3. वर्धा – प्रोफ़ेसर राजेंद्र सालुंखे
  4. यवतमाल – खेमसिंह प्रतापराव पवार
  5. चन्द्रपुर – राजेश बेले
  6. बुलढाना – वसंत राजाराम मगर
  7. गढ़चिरौली – हितेश माढ़वी
  8. अमरावती – प्राजक्ता पिल्लेवान

मनोज जरांगे के साथ प्रकाश आंबेडकर ने की बैठक

इससे पहले, प्रकाश आंबेडकर ने अकोला में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि मनोज जरांगे पाटिल के साथ मेरी मंगलवार को बैठक हुई। इस दौरान उनके साथ गठबंधन के लिए हमारी चर्चा हुई। जरांगे के साथ राजनीति को नई दिशा देने का हमारा प्रयत्न है। आंबेडकर ने कहा कि जरांगे ने 30 मार्च तक रुकने के लिए कहा है।  इसलिए हम उनका इंतजार करेंगे।

विज्ञापन

‘गरीब परिवार के लोगों को टिकट देंगे’

वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख ने कहा कि हम ओबीसी, मुस्लिम और जैन समाज के उम्मीदवारों को टिकट देंगे। गरीब परिवार के लोगों को उम्मीदवारी देने पर हमारा जोर रहेगा। कुछ लोगों ने परिवारवाद बचाने के लिए हमारी पार्टी का इस्तेमाल किया। इस दौरान वीबीए चीफ ने ‘अकेले चलो’ का नारा भी दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ