मुंबई: मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट ने यौन शोषण के एक मामले में अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति को 3 साल की कैद की सजा सुनाई है। मामला लगभग साढ़े सात साल पुराना है, जब उसने महज 13 साल की लड़की को कहा था कि वह बहुत हॉट लग रही थी। इतना ही नहीं उसे छुआ भी। अब इस मामले में सुनवाई पूरी करते हुए POCSO की स्पेशल कोर्ट ने दोषी को जेल भेज दिया और साथ ही बड़ी टिप्पणी भी की है।
24 मई 2016 की है घटना
दोषी की उम्र इस वक्त लगभग 50 साल बताई जा रही है। कोर्ट में चले ट्रायल के अनुसार 24 मई 2016 को जब 13 साल की एक लड़की अपने दोस्त के साथ एक मस्जिद के पास खड़ी थी तो तभी एक युवक ने उसे गलत जगह पर छुआ। इस मामले की सुनवाई में POCSO की न्यायाधीश एससी जाधव की विशेष अदालत ने 14 दिसंबर को उस शख्स को भारतीय दंड संहिता (IPC) की प्रासंगिक धाराओं के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया।
यह भी पढ़ें: Honeytrap का जाल बुन एक शख्स ने खुद की बीवी को बताया विधवा, कारोबारी से मिलवाया; फिर होटल में किया हंगामा
सजा के फैसले के साथ कोर्ट ने की टिप्पणी
कोर्ट ने शनिवार को दोषी को 3 साल की कैद की सजा सुनाई है। साथ ही फैसले में टिप्पणी की है, ‘पीड़िता और अभियोजन पक्ष के गवाह की समग्र गवाही के अवलोकन से यह साबित होता है कि दोषी ने लड़की को अनुचित जगह पर छुआ। उस आदमी ने आगे कहा कि वह बहुत हॉट लग रही थी और वह उसके गालों पर चुंबन करना चाहता था और उसे अपने साथ ले जाना चाहता था। यह कृत्य दर्शाता है कि आरोपी का इरादा यौन उत्पीड़न करने का था।
यह भी पढ़ें: कभी PMO अफसर बना तो कभी आर्मी डॉक्टर, पाकिस्तानियों से ताल्लुक बना रचाई 7 शादियां; अब STF ने धरा
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
8 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
9 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
12 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
12 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines