Honeytrap: खुद की बीवी को विधवा बता कारोबारी से मिलवाया; फिर होटल में किया हंगामा

Karnataka Honeytrap Case : कर्नाटक के राजधानी नगर बेंगलुरु में पुलिस ने हनीट्रैप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक ने अपनी पत्नी को विधवा बताकर उद्योगपति से मिलवाया था।

Bail

Karnataka Honeytrap Case, बेंगलुरु: कर्नाटक में पुलिस ने एक हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 4 को गिरफ्तार किया है। कारोबारी को फंसाने की आरोपी महिला के साथ इस गैंग में उसका पति भी शामिल है, जिसने बीवी को विधवा बताकर कारोबारी के सामने यह प्रेमजाल फेंका था। बहरहाल, सभी से पूछताछ का दौर जारी है, जिस दौरान और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन

आरआर नगर का है मामला

वाकया राज्य के राजधानी नगर बेंगलुरु का है, जहां आरआर नगर इलाके में स्थित एक होटल में रेड करके पहुंची सेंट्रल सिटी क्राइम ब्रांच ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक होटल में हंगामे को लेकर पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस यहां पहुंची तो पता चला कि मामला हनीट्रैप का है। दरअसल, यहां एक उद्योगपति ने एक महिला को मिलने के लिए बुलाया था और बाद में उसके जानकारों ने आकर उद्योगपति को फंसा दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने यहां से सभा और उसके पति खलीम के अलावा ओबेद रकीम और अतीक नामक दो अन्य लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस को शक है कि ये चारों हनीट्रैप और जबरन वसूली जैसे एक से ज्यादा मामलों में शामिल पाए जा सकते हैं, जिसको लेकर आगे की पूछ-पड़ताल का क्रम जारी है।

विज्ञापन

की थी 6 लाख रुपए की मांग

उधर, इस संबंध में अतीउल्लाह नामक एक उद्योगपति ने बताया कि कुछ वक्त पहले उससे खलीम नामक एक शख्स की पहचान थी, जिसने उसे सभा नामक एक महिला से मिलवाया। खलीम ने सभा को एक विधवा बताते हुए अतीउल्ला से उसकी देखभाल करने को कहा। कुछ दिन की मुलाकात के बाद उसके (शिकायतकर्ता) और सभा के शारिरिक संबंध बन गए। एक दिन उसने होटल में कमरा बुक करके सभा को बुलाया था। वहां खलीम अचानक घुस आया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके परिवार से अफेयर की बात छिपाने के नाम पर खलीम ने उससे 6 लाख रुपए की मांग की। विरोध करने पर होटल में हंगामा मच गया और इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ