Ram Mandir Inauguration : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक अभी से एक्टिव हो गई है। इस बार चुनाव में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। एक तरफ बीजेपी का फोकस हिंदू वोटरों पर है तो दूसरी तरफ विपक्ष भी खुद को सॉफ्ट हिंदुत्व साबित करने में लगी है। एनडीए पर अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के राजनीतिकरण करने का आरोप लग रहा है। इस बीच शिवसेना (UTB गुट) के नेता संजय राउत ने पीएम मोदी की अयोध्या को लेकर तंज कसा है।
संजय राउत ने कहा कि अब अयोध्या से पीएमओ चलेगा और सरकार भी अयोध्या से चलेगी। वे श्रीराम के नाम भी वोट मांगेंगे, इसके अलावा और कोई काम नहीं किया है। कभी पुलवामा तो कभी राम… राम भक्त हम भी हैं, हमसे बड़ा कोई नहीं है। हमने और हमारी पार्टी ने उस श्रीराम मंदिर के लिए अपना खून, त्याग, बलिदान सबकुछ दिया है, लेकिन इस प्रकार की राजनीति देश में न कभी पहले हुई थी और न होगी।
यह भी पढ़ें : तीन शहरों से अयोध्या के लिए मिलेगी डायरेक्ट फ्लाइट, Air India का बड़ा ऐलान
बीजेपी सरकार ने कोई काम नहीं किया : संजय राउत
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर 28 विपक्षी दलों का एक इंडिया गठबंधन बना है। इसी गठबंधन में शिवसेना (UTB गुट) भी शामिल है। ऐसे में श्रीराम मंदिर को लेकर उद्धव ठाकरे गुट भी लगातार बीजेपी पर हमलावर है। इसी क्रम में संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अयोध्या यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी ने कोई काम नहीं किया है, इसलिए एनडीए सिर्फ श्रीराम के नाम पर ही वोट मांगेगा। अयोध्या में ही पीएमओ बनेगा, और अन्य मंत्रालय भी बनेंगे, वहीं से सरकार भी चलेगी। हम 5 हजार साल पीछे जाकर देश चला रहे हैं।
अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की होगी प्राण प्रतिष्ठा
आपको बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए के कई दिग्गत नेता और मंत्री शिरकत करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने शनिवार को अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट का भी उद्घाटन किया था। इस दौरान उन्होंने देशवासियों से 22 जनवरी को घर में ही श्रीराम ज्योति जलाने और इसी दिन दीपावली मनाने की अपील की। अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर विपक्ष लगातार बीजेपी पर निशाना साध रहा है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
17 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
19 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
19 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines