---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

पीएम मोदी ने किया देश के सबसे बड़े क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन, हर साल आएंगे 10 लाख टूरिस्ट

India's Largest Cruise Terminal: पीएम मोदी ने मुंबई में बने सबसे बड़े क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन किया है. इस क्रूज की खासियत एक नहीं कई है. इस अत्याधुनिक टर्मिनल क्रूज की लागत 556 करोड़ रुपये रही है. इस क्रूज के छत की डिजाइनिंग समुद्र के लहरों जैसी की गई है.

---विज्ञापन---

India’s Largest Cruise Terminal: प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को भावनगर से मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का वर्चुअल उद्घाटन किया था. इस क्रूज को देश का सबसे बड़ा Cruise बताया जा रहा है. क्रूज का नाम MICT (Mumbai International Cruise Terminal) दिया गया है. इस क्रूज को बनाने की लागत 556 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह टर्मिनल इंदिरा डॉक, बैलार्ड पियर और मुंबई पोर्ट पर बना है। इस क्रूज के छत की डिजाइनिंग Wavy है. यह टर्मिनल देश को वैश्विक क्रूज पर्यटन हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा.

MICT क्रूज की 6 खासियतें

  • 10 लाख यात्री, इस क्रूज पर सालाना 10 लाख यात्री आएंगे. इन सैलानियों में देश और विदेश के टूरिस्ट शामिल है.
  • वहीं, प्रतिदिन एक साथ इस क्रूज पर 10000 लोग ठहर सकते हैं. मुंबई क्रूज टर्मिनल 4,15,000 वर्ग फुट आकार में बना है.
  • यहां एक साथ 5 क्रूज शिप्स रुके सकते हैं. इसलिए, इसे देश का सबसे बड़ा क्रूज टर्मिनल माना जा रहा है.
  • यात्रियों को सुविधा देने के लिए टर्मिनल में 72 चेक-इन और इमिग्रेशन काउंटर दिए गए हैं. इससे भीड़-भाड़ की स्थिति से भी बचा जा सकेगा.
  • अपने वाहन के साथ आने वाले टूरिस्टों के लिए पार्किंग सुविधा दी गई है. यहां एक साथ 300 से अधिक गाड़ियों के लिए पार्किंग की सुविधा दी गई है.
  • लोगों को ज्यादा चलना न पड़े. इसके लिए क्रूज पर 22 लिफ्ट और 10 एस्केलेटर की सुविधा दी जा रही है.

ये भी पढ़ें-भावनगर में भी मिलेगा कैंसर का इलाज, पीएम मोदी ने दी 500 करोड़ की ये सौगात

---विज्ञापन---

7800 करोड़ रुपये के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स की शुरुआत

इस क्रूज परियोजना से भारत में वैश्विक रूप से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. इतना ही नहीं वैश्विक मानकों के तहत जलमार्ग प्रोजेक्ट्स की भी शुरुआत होगी. इस प्रोजेक्ट में समुद्री क्षेत्रों की 7800 करोड़ रुपये के अलग-अलग परियोजनाएं शामिल की गई हैं.

इन प्रोजेक्ट्स की रखी गई नींव

  • कार निकोबर द्वीप और दीनदयाल पोर्ट में नई परियोजनाएं शुरू होंगी.
  • पटना और वाराणसी में जलमार्ग सुविधाओं का निर्माण होगा.
  • कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट में नए कंटेनर टर्मिनल की शुरुआत.
  • पारादीप पोर्ट पर कार्गो बर्थ और कंटेनर हैंडलिंग फैसिलिटी दी जाएगी.
  • गुजरात में टुना टेकड़ा मल्टी-कार्गो टर्मिनल शुरू किया गया.
  • कामराजार पोर्ट और चेन्नई पोर्ट को एडवांस करने की नींव रखी गई.

ये भी पढ़ें-मेट्रो स्टेशन पर कैसे खुलती है चाय-नाश्ते की दुकान? जानिए टेंडर से लेकर अलॉटमेंट का पूरा प्रोसेस

---विज्ञापन---
First published on: Sep 22, 2025 11:37 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola