महाराष्ट्र चुनाव से पहले महायुति में मचा घमासान, सीट बंटवारे को लेकर फिर फंसेगा पेंच?

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान तूल पकड़ने लगा है। शिंदे गुट और अजीत पवार की पार्टी के बीच वार पलटवार का सिलसिला तेज हो गया है। आगामी चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर महायुति में मनमुटाव होने लगा है।

Ajit Pawar And Eknath Shinde

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन में रस्साकसी शुरू हो गई है। शिंदे गुट में सीट बंटवारे को लेकर मनमुटाव की खबरें सामने रही हैं। शिंदे गुट के वरिष्ठ नेता रामदास कदम ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अजीत पवार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर लोकसभा चुनावी उम्मीदवारों की घोषणा बीजेपी की तरह 2 महीने पहले की जाती तो हम 15 सीटों पर जीत सकते थे। रामदास कदम ने अजीत पवार पर तंज कसते हुए कहा कि अगर अजीत पवार की एंट्री देर से होती तो बेहतर होता।

रामदास कदम ने आगामी विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। रामदास कदम का दावा है कि 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की स्थिति में हम 90 सीटें आराम से जीत जाएंगे। रामदास कदम के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया। अजीत पवार की पार्टी के प्रवक्ता ने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि अजीत पवार के समय पर आने से शिंदे खेमे की जान बच गई। वरना उन्हें बिना लंगोट के ही जाना पड़ सकता था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ