Maharashtra Train Derail News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सटे पालघर इलाके में एक मालगाड़ी डीरेल हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके कारण कई ट्रेनों को बीच में रोका गया। कई ट्रेनों का रास्ता बदला गया। हजारों लोगों को ट्रेनों का आवागमन ठप होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। मुंबई मेट्रो पॉलिटिन रीजन में हादसे के बाद पश्चिमी रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। दर्जनों ट्रेनों को रद्द किया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के कारण गुजरात और मुंबई के बीच चलने वालीं ट्रेनों पर असर पड़ा है।
यह भी पढ़ें:10 मजदूरों की मौत, खदान में लैंड स्लाइड; भारी बारिश के कारण मिजोरम में हुआ भीषण हादसा
पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रवक्ता सुमित ठाकुर के अनुसार हादसा शाम करीब 5.10 बजे हुआ है। ट्रेन पनवेल जा रही थी, लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। ट्रेन में तार के बंडल थे। जो डीरेल होने के बाद ट्रैक पर गिर गए। इस लाइन पर यातायात सुचारू करने के प्रयास जारी हैं। पश्चिम रेलवे की ओर से बताया गया कि लगभग 5 बजकर 10 मिनट पर प्वाइंट नंबर 117/118 पर हादसे की जानकारी रेलवे को मिली थी। जिसके कारण कई ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है।
पश्चिम रेलवे के अनुसार मालगाड़ी के 6 वैगन और एक बीवीजी के पटरी से उतरने की जानकारी अधिकारियों को मिली थी। हादसे के कारण मुंबई-सूरत खंड की अपलाइन बुरी तरह से प्रभावित हुई है। रेलवे के लोग इस लाइन को ठीक करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। बता दें कि इसी लाइन के ऊपर नंदुरबार, उधना, बांद्रा टर्मिनस और वलसाड जैसे स्टेशन आते हैं।
यहां करें कॉल
- वापी स्टेशन
0260 2462341 - उधना स्टेशन
022-67641801 - सूरत स्टेशन
0261-2401797
ये ट्रेनें हुईं शॉर्ट टर्मिनेट
- 19102 सूरत-विरार एक्सप्रेस बिलिमोरा में
- 12936 सूरत-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस वापी में
- 19426 नंदुरबार-बोरीवली एक्सप्रेस वलदाद में
- 09160 वलसाड-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस उमरगांव रोड पर
- 09186 कानपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस सचिन में
- 09056 उधना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस भिलाड में
- 09180 सूरत-विरार एक्सप्रेस उधना में
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines