पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रवक्ता सुमित ठाकुर के अनुसार हादसा शाम करीब 5.10 बजे हुआ है। ट्रेन पनवेल जा रही थी, लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। ट्रेन में तार के बंडल थे। जो डीरेल होने के बाद ट्रैक पर गिर गए। इस लाइन पर यातायात सुचारू करने के प्रयास जारी हैं। पश्चिम रेलवे की ओर से बताया गया कि लगभग 5 बजकर 10 मिनट पर प्वाइंट नंबर 117/118 पर हादसे की जानकारी रेलवे को मिली थी। जिसके कारण कई ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है।
पश्चिम रेलवे के अनुसार मालगाड़ी के 6 वैगन और एक बीवीजी के पटरी से उतरने की जानकारी अधिकारियों को मिली थी। हादसे के कारण मुंबई-सूरत खंड की अपलाइन बुरी तरह से प्रभावित हुई है। रेलवे के लोग इस लाइन को ठीक करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। बता दें कि इसी लाइन के ऊपर नंदुरबार, उधना, बांद्रा टर्मिनस और वलसाड जैसे स्टेशन आते हैं।
यहां करें कॉल
- वापी स्टेशन
0260 2462341
- उधना स्टेशन
022-67641801
- सूरत स्टेशन
0261-2401797
ये ट्रेनें हुईं शॉर्ट टर्मिनेट
- 19102 सूरत-विरार एक्सप्रेस बिलिमोरा में
- 12936 सूरत-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस वापी में
- 19426 नंदुरबार-बोरीवली एक्सप्रेस वलदाद में
- 09160 वलसाड-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस उमरगांव रोड पर
- 09186 कानपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस सचिन में
- 09056 उधना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस भिलाड में
- 09180 सूरत-विरार एक्सप्रेस उधना में