महाराष्ट्र में शराब के शौकीनों को बड़ा तोहफा, न्यू ईयर-क्रिसमस पर रात में खुली रहेगी लिकर शाॅप्स

New year-Christmas Liquor Shops open Late Night: महाराष्ट्र की सरकार ने शराब प्रेमियों को बड़ा तोहफा दिया है। शराब की मांग को देखते हुए सरकार ने राज्य में देर रात दुकानें खुली रखने का निर्णय लिया है।

New year-Christmas Liquor Shops open Late Night

New year-Christmas Liquor Shops open Late Night

New year-Christmas Liquor Shops open Late Night: महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने न्यू ईयर और क्रिसमस पर शराब प्रेमियों को बड़ा उपहार दिया है। प्रदेश में गृह विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर शराब की दुकानों और बार को सुबह तक खुला रखने की अनुमति दी है। जानकारी के अनुसार प्रीमियम शराब की दुकानें 1 बजे तक खुली रहेंगी। वहीं पब, बार और रेस्टाॅरेंट सुबह 5 बजे तक खुले रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र एक्साइज डिपार्टमेंट के डिप्टी एसपी युवराज शिंदे ने बताया कि क्रिसमस और नए साल को देखते हुए सरकार ने 25 दिसंबर और 31 दिसंबर को शराब की दुकानें निर्धारित समय के बाद भी खुली रहेगी। लोग अब 25 और 31 दिसंबर को सुबह 5 बजे तक शराब खरीद सकेंगे।

सरकार को मिलेगा आर्थिक लाभ

युवराज शिंदे ने बताया कि न्यू ईयर पर लोग जमकर शराब पार्टी करते हैं। इसके अलावा 31 दिसंबर को लोग शराब भी पीते हैं। ऐसे में शराब की मांग ज्यादा रहती है। ऐसे में दुकानों को निर्धारित समय से अधिक देर तक खुला रखने से सरकार को आर्थिक लाभ मिलेगा। इधर यूपी में भी योगी सरकार ने न्यू ईयर और क्रिसमस को देखते हुए 25 और 31 दिसंबर को शराब की दुकानें रात 10 की बजाय 11 बजे तक खुला रखने की इजाजत दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ