हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात केस में नया मोड, रूपाली चाकणकर के परिवार का भी डार्क कनेक्शन

राज्य की राजनीति में हलचल मचाने वाले कथित ढोंगी बाबा अशोक खरात के मामले ने अब बेहद गंभीर और विस्फोटक मोड़ ले लिया है। पढ़िए मुंबई से राहुल पांडे की रिपोर्ट।

विज्ञापन

महाराष्ट्र का ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात केस कई मोड लेता जा रहा है। राज्य की राजनीति में हलचल मचाने वाले कथित ढोंगी बाबा अशोक खरात के मामले ने अब बेहद गंभीर और विस्फोटक मोड़ ले लिया है। राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रूपाली चाकणकर को इस मामले के चलते अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था, और अब उनके परिवार के सदस्यों के ‘डार्क कनेक्शन’ भी सामने आ गए हैं।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि प्रतिभा गणेश चाकणकर (रुपाली चाकणकर की बहन) के नाम पर मौजूद एक संदिग्ध बैंक खाते से लगभग 40 से 50 करोड़ रुपये के चौंकाने वाले लेन-देन हुए हैं।

यह भी पढ़ें: नांदेड़ में ‘तलवार बाबा’ गिरफ्तार, अंधविश्वास के नाम पर ठगी और शोषण का खुलासा

विज्ञापन

विशेष जांच दल (SIT) द्वारा किए गए इस खुलासे से चाकणकर परिवार पूरी तरह से मुश्किलों में घिर गया है। अब इस ढोंगी बाबा के आर्थिक साम्राज्य में और कितने बड़े नेताओं के नाम सामने आएंगे, इस पर पूरे महाराष्ट्र की नजरें टिकी हुई हैं।

बता दें कि ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात केस महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक बड़ा केस है। इसमें अशोक खरात नामक एक व्यक्ति पर महिलाओं के साथ दुष्कर्म और ठगी का आरोप है। खरात खुद को तांत्रिक और धार्मिक नेता बताता था और महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनके साथ शारीरिक शोषण करता था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में लव अफेयर में पिटाई, फिर युवक ने पंक्चर की दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola