NEET पेपर लीक मामले में CBI की जांच तेजी पकड़ती जा रही है. महाराष्ट्र के प्रमुख कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर को एजेंसी ने 11 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद पुणे में हिरासत में ले लिया है. सूत्रों के अनुसार, CBI की 28 सदस्यीय टीम ने उनसे गहन पूछताछ की और उन्हें जल्द ही दिल्ली की अदालत में पेश किया जा सकता है, जहां इस मामले से जुड़े अहम खुलासे होने की संभावना है.
कौन है शिवराज मोटेगांवकर?
कोचिंग जगत में ‘M Sir’ के नाम से मशहूर शिवराज मोटेगांवकर महाराष्ट्र के लातूर जिले के रहने वाला है. वो RCC (रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस) के संस्थापक और संचालक है, जिसे NEET-JEE की तैयारी के लिए राज्य के प्रमुख कोचिंग ब्रांड्स में गिना जाता है. लातूर के एक किसान परिवार में जन्मे मोटेगांवकर ने अपने करियर की शुरुआत साइकिल पर ट्यूशन पढ़ाते हुए की थी. वर्ष 1999 में उन्होंने सिर्फ 10 छात्रों के साथ किराए के एक कमरे से कोचिंग शुरू की थी.
यह भी पढ़ें: NEET का पेपर कैसे हुआ लीक? मामले में CBI का चौंकाने वाला खुलासा
कोचिंग में पढ़ते हैं 40,000 छात्र
शुरुआती दौर में वो खुद केमिस्ट्री पढ़ाता था, हाथ से नोट्स तैयार करता था और छोटे-छोटे बैच चलाता था. दो दशकों में RCC लातूर पैटर्न की लोकप्रियता के साथ तेजी से फैला. आज संस्थान के लातूर, पुणे, नाशिक, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़, सोलापुर और कोल्हापुर जैसे शहरों में केंद्र चल रहे हैं, जहां हर साल करीब 40,000 छात्र पढ़ते हैं. संस्थान का अनुमानित वार्षिक टर्नओवर 100 करोड़ रुपये से अधिक बताया जाता है.
केमिस्ट्री गोल्ड मेडलिस्ट
मोटेगांवकर एम.एससी केमिस्ट्री गोल्ड मेडलिस्ट है. छात्र एम सर को कॉन्सेप्ट आधारित पढ़ाई और ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों को आसानी से केमिस्ट्री समझाने के मामले में एक्सपर्ट मानते हैं. संस्थान ने बाद में डिजिटल कोर्स, ऐप, टेस्ट सीरीज और राज्यव्यापी मेंटरशिप कार्यक्रम भी शुरू किए. CBI अब मोटेगांवकर के सेवानिवृत्त केमिस्ट्री प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी से संबंधों की गहराई जांच रही है.
यह भी पढ़ें: NEET Paper Leak: कौन है मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी? CBI ने किए बड़े खुलासे
PV कुलकर्णी से कनेक्शन
कुलकर्णी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और उन पर केमिस्ट्री पेपर लीक करने का आरोप है. सूत्र बताते हैं कि कुलकर्णी ने कुछ समय पहले RCC में पढ़ाया भी था, जिसके चलते दोनों के बीच संबंधों की छानबीन की जा रही है.
NEET पेपर लीक मामले ने पूरे देश में हड़कंप मचा रखा है. इस गिरफ्तारी को CBI की अब तक की सबसे बड़ी सफलता माना जा रहा है. एजेंसी अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि पेपर लीक की पूरी साजिश में M Sir की क्या भूमिका थी और इसमें कितने बड़े नेटवर्क का हाथ हो सकता है.
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
9 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
14 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
2 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
3 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
4 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines