NEET Paper Leak: कौन है मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी? CBI ने किए बड़े खुलासे

who is PV Kulkarn Mastermind NEET Paper Leak: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI ने उस मुख्य मास्टरमाइंड की पहचान कर ली है, जिसे इस पूरे पेपर लीक का मुख्य सोर्स माना जा रहा है. जांच में सामने आया है कि इस धांधली के पीछे कोई और नहीं, बल्कि परीक्षा कराने वाली एजेंसी NTA की प्रक्रिया में शामिल केमिस्ट्री लेक्चरर ही था. आरोपी ने परीक्षा से पहले अपने घर पर छात्रों को असली सवाल-जवाब रटवा दिए थे.

NEET Paper Leak Mastermind, PV Kulkarni Arrested, CBI NEET Investigation, NEET UG 2026 Re-exam, NTA Paper Leak Case, NEET Paper Leak Mastermind, PV Kulkarni Arrested, NEET UG Paper Leak CBI, Pune Special Coaching Class, NTA NEET Exam 2026
विज्ञापन

who is PV Kulkarn Mastermind NEET Paper Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को एक बड़ी कामयाबी मिली है. जांच एजेंसी ने इस पूरे खेल के ‘किंगपिन’ यानी मुख्य सरगना पीवी कुलकर्णी को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है. CBI की जांच में बेहद सनसनीखेज खुलासा हुआ है. आरोपी कुलकर्णी ने परीक्षा से ठीक पहले, अप्रैल के आखिरी हफ्ते में पुणे स्थित अपने घर पर कुछ चुनिंदा छात्रों के लिए ‘स्पेशल कोचिंग क्लास’ आयोजित की थी. इस काम में उसने मनीषा वाघमारे नाम की महिला की मदद ली थी, जिसे CBI पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. इन क्लासेस में छात्रों को न सिर्फ सवाल बताए गए, बल्कि उनके विकल्प और सही जवाब भी रटवाए गए.

NTA से जुड़े होने का उठाया फायदा

जांच एजेंसी के मुताबिक, इस मुख्य आरोपी का नाम पीवी कुलकर्णी है. कुलकर्णी एक केमिस्ट्री लेक्चरर है और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से परीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा था. इसी वजह से उसकी पहुंच सीधे NEET-UG के प्रश्नपत्रों (क्वेश्चन पेपर्स) तक थी, जिसका उसने गलत फायदा उठाया.

विज्ञापन

असली पेपर से हूबहू मिले हाथ से लिखे नोट्स

जांच के दौरान पता चला कि छात्रों ने उन स्पेशल क्लासेस में जो सवाल अपनी नोटबुक में हाथ से लिखे थे, वे 3 मई 2026 को हुई NEET-UG परीक्षा के असली प्रश्नपत्र से पूरी तरह मेल खाते हैं. कुलकर्णी के पास NTA से जुड़े होने के कारण पेपर तक आसान पहुंच थी, जिसका उसने गलत फायदा उठाया और लाखों रुपये लेकर पेपर लीक कर दिया.

21 जून को होगी दोबारा परीक्षा

इस बड़े खुलासे और धांधली के बाद केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की है कि रद्द हुई NEET-UG 2026 की परीक्षा अब 21 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी. साथ ही, भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों को रोकने के लिए अगले साल से यह परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन (CBT मोड) कराने का निर्णय लिया गया है. CBI अब इस मामले में अन्य बिचौलियों और पैसों के लेन-देन की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ