हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अनिल देशमुख के बेटे को मिला टिकट, शरद गुट की NCP की एक और लिस्ट जारी, देखें पूरी List

Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की सियासत अपने चरम पर है। पार्टियों के दिग्गज नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इस बीच शरद पवार की एनसीपी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की।

विज्ञापन
शरद पवार। (File Photo)

Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने के लिए सिर्फ 24 घंटे बचे हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों की ओर से फटाफट उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा रहा है। इस बीच शरद पवार गुट की एनसीपी ने सोमवार को प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में पूर्व गृह मंत्री के बेटे को कटोल से टिकट मिला। देखें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट।

एक सीट पर बदला उम्मीदवार

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने सात सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे, जिनमें से एक सीट पर प्रत्याशी को बदला गया है। काटोल सीट से महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की जगह उनके बेटे सलील देशमुख को चुनावी मैदान में उतारा गया है। शरद गुट ने पहली लिस्ट में 45 और दूसरी लिस्ट में 22 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Maharashtra: वसई से स्नेहा तो बोरीवली से संजय उपाध्याय को टिकट, BJP की लिस्ट में कौन-कौन उम्मीदवार?

देखें शरद गुट की पूरी लिस्ट

विज्ञापन

सीट – उम्मीदवार का नाम

माण – प्रभाकर घार्गे
काटोल – सलील अनिल देशमुख
खानापुर – वैभव सदाशिव पाटिल
वाई – अरुणादेवी पिसाल
दौंड – रमेश थोराट
पुसद – शरद मैंद
सिंदखेड़ा – संदीप बेडसे

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Maharashtra Election : शिंदे की सेना और कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

इतनी सीटों पर MVA ने उतारे उम्मीदवार

विज्ञापन

आपको बता दें कि महाराष्ट्र की 288 सीटों पर एक चरण में मतदान होगा। 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। महाविकास अघाड़ी की ओर से अबतक 266 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए गए हैं। कांग्रेस ने 99, शिवसेना (UBT) ने 85 और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने 82 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola