Maharashtra Election : शिंदे की सेना और कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरशोर चल रही है। राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच शिंदे की सेना और कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।

Eknath Shinde and Nana Patole

Eknath Shinde and Nana Patole (File Photo)

Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। महायुति और महाविकास अघाड़ी महागठबंधनों के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग का मसला सुलझ गया है। इस बीच शिंदे गुट की शिवसेना और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। आइए जानते हैं कि किसे कहां से मिला टिकट?

विज्ञापन

एकनाथ शिंदे की सेना ने रविवार को 20 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। शिंदे गुट की लिस्ट में मिलिंद देवड़ा को वर्ली और संजय निरुपम को दिंडोशी से चुनावी मैदान में उतारा गया है, जबकि कुडाल विधानसभा क्षेत्र से नीलेश राणे को टिकट मिला है। उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के खिलाफ मिलिंद देवड़ा चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जानें शिंदे गुट की सेना में कौन-कौन उम्मीदवार?

सीट – उम्मीदवार का नाम

विज्ञापन

अक्कलकुवा – आमश्या पाडवी
बालापुर – बलीराम शिरसकर
रिसोड – भावना गवली
हदगांव – संभाराव उर्फ बाबुराव कदम कोहलीकर
नांदेड़ दक्षिण – आनंद पाटिल
परभणी – आनंद शेशराव भरोसे
पालघर – राजेंद्र गावित
बोईसर – विलास तरे
भिवंडी ग्रामीण – शांताराम तुकाराम मोरे
भिवंडी पूर्व – संतोष शेट्टी
कल्याण पश्चिम – विश्वनाथ भोईर
अंबरनाथ – डॉ. बालाजी किणीकर
विक्रोली – सुवर्णा करंजे
दिंडोशी – संजय निरुपम
अंधेरी पूर्व – मूरजी पटेल
चेंबूर – तुकाराम रामकृष्ण काते
वर्ली – मिलिंद देवड़ा
पुरंदर – विजय शिवतारे
कुडाल – निलेश राणे
कोल्हापुर उत्तर – राजेश क्षिरसागर

विज्ञापन

कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट

विज्ञापन

महाविकास अघाड़ी के तहत कांग्रेस ने भी महाराष्ट्र चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी की, जिसमें 14 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया। साथ ही पार्टी ने एक सीट पर उम्मीदवार बदल दिया। कांग्रेस ने अंधेरी पश्चिम से सचिन सावंत की जगह अशोक जाधव को टिकट दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ