NCP President Sharad Pawar Speech: राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार ने पार्टी के मुंबई अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बागी अजित पवार गुट की आलोचना की। इस दौरान शरद पवार ने यह भी कहा कि कुछ पुराने साथी उन्हें दिल्ली कोर्ट में ले गए, जिसकी वजह से पार्टी को संघर्ष करना पड़ रहा है। शरद पवार रविवार को पार्टी के मुंबई अध्यक्ष चुनाव के बाद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये कहा।
असली राष्ट्रवादी कौन: शरद पवार
शरद पवार ने कहा कि हमारी पार्टी की कुछ लोगों ने अलग भूमिका स्वीकार कर ली है और उन्होंने अपने अध्यक्ष को भी चुन लिया है। उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल NCP में जयंत पाटिल कामकाज देख रहें है। असली NCP कौन सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग दोनों का सामना कर रही है। मुझे यकीन है कि जब नतीजे आएंगे तो आम लोग देखेंगे कि असली राष्ट्रवादी कौन हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि कोर्ट कचहरी का काम चल रहा है और इस बीच सुप्रिया सुले और जितेंद्र दोनों इसकी जानकारी ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें: फिरोजपुर में किश्ती वाला झूला टूटा, 3 बच्चों की मौके पर मौत, गले में रस्सी फंसने से हुआ हादसा
NCP कार्यकर्तओं के पक्ष में होगा कोर्ट का फैसला
शरद पवार ने आगे कहा कि हमारे कुछ पुराने साथियों की वजह से चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट में हमारी पार्टी को संघर्ष करना पड़ रहा है। मुझे विश्वास है जब रिजल्ट आएगा आप जैसे सच्चे NCP कार्यकर्तओं के पक्ष में आएगा। एक तरफ हम काम कर रहे हैं दूसरी तरफ हमे संघर्ष करना पड़ रहा है
आने वाले चुनाव में हारेगी भाजपा
शरद पवार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर देखा जाए तो ज्यादातर राज्यों में बीजेपी विरोधी माहौल है। केरल , तमिलनाडू, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगना में बीजेपी नहीं है.. मतलब दक्षिण भारत से बीजेपी गई। महाराष्ट्र में विधायक तोड़े गए, मध्यप्रदेश में भी विधायक तोड़कर सरकार बनाई गई। आखिर इनकी सरकार कहां है? दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ में इनकी सरकार नहीं है। धीरे-धीरे बीजेपी कमजोर हो रही है। आने वाले चुनाव में भाजपा हारेगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
14 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
14 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
19 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines