NCP Crisis: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP Crisis) की दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। देश भर से पार्टी की 27 इकाइयों से आए पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से शरद पवार को अपना अध्यक्ष चुना है। साथ ही अजित पवार खेमे के विधायकों पर कार्यवाही की बात कही है। बैठक के बाद शरद पवार ने मीडिया को संबोधित किया।
27 राज्यों की इकाइयों के पदाधिकारी पहुंचे
एनसीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सद्स पीसी चाको ने कहा कि हमारी राष्ट्रीय कमेटी तालकटोरा स्टेडियम में मिली थी, जिसमें शरद पवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचित किया है। चाको ने कहा कि पार्टी की 27 इकाइयां हैं। इन सभी 27 राज्य इकाइयों ने एनसीपी (शरद पवार गुट) के साथ रहने की बात कही है। किसी भी एक इकाई ने यह नहीं कहा कि वह शरद पवार के साथ नहीं हैं।
बागियों के खिलाफ कार्रवाई का अध्यक्ष को अधिकार
बैठक के बाद पीसी चाको ने कहा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कार्य समिति ने प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और एनडीए से हाथ मिलाने वाले सभी 9 विधायकों को निष्कासित करने के शरद पवार के फैसले को भी मंजूरी दी है। बता दें कि बुधवार को मुंबई में शरद पवार और भतीजे अजित पवार के बीच हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद शॉर्ट नोटिस पर दिल्ली में एनसीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक बुलाई गई थी।
यह भी पढ़ेंः Amritsar-Jamnagar Green Field Expressway: देश का सबसे लंबा हाईवे बनकर तैयार, पीएम मोदी 8 को करेंगे उद्घाटन
https://twitter.com/AHindinews/status/1676928516531826690
शरद पवार बोले- मुझे बहुत खुशी है
उधर, कार्यकारिणी की बैठक के बाद एनसीपी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि मुझे खुशी है, जिन लोगों को निष्कासित किया, उनको छोड़कर बाकी सभी इतने कम समय में बैठक के लिए आए। हमारे सभी साथियों की मानसिकता पार्टी को मजबूती से आगे ले जाने की रही। आज की बैठक हमारा हौसला बढ़ाने के लिए मददगार होगी। मैं ही एनसीपी का अध्यक्ष हूं, अगर कोई ऐसा दावा कर रहा है तो उसमें कोई सच्चाई नहीं है।
‘जनता के साथ धोखा’ करार दिया
शरद पवार ने कहा कि यह जो भी कुछ हो रहा है, उससे मुझे खुशी है। जिन लोगों ने वादा करके जनता से वोट लिए और अब गलत रास्ते पर चले गए हैं। ऐसे में उन्हें जबरदस्त कीमत चुकानी होगी। राज्य की स्थिति बदलेगी। वहां राष्ट्रवादी कांग्रेस, कांग्रेस और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को महाराष्ट्र की जनता हुकूमत देगी।
https://twitter.com/ANI/status/1676931861875130368
अजित पवार ने बैठक को गैर कानूनी बताया
इधर, मुंबई में भी एनसीपी के अजित पवार गुट की कार्यवाही तेज हो रही है। अजित पवार ने दिल्ली में शरद पवार गुट की ओर से बुलाई गई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को गैर कानूनी बताया है। उन्होंने कहा है कि मामला चुनाव आयोग में है, इसलिए किसी को भी इस तरह की बैठक बुलाने का अधिकार नहीं है। इसके साथ ही अजित पवार ने नरेंद्र राणे को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का मुंबई अध्यक्ष नियुक्त किया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने नरेंद्र राणे को नियुक्ति पत्र सौंपकर बधाई दी।
यह भी पढ़ेंः महाराष्ट्र के सतारा में शरद ‘पावर’ शो, बोले- एनसीपी तोड़ने वालों को जनता उनकी जगह दिखाएगी
राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के मुख्य बिंदू
- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कार्यसमिति राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के प्रति पूर्ण आस्था एवं विश्वास व्यक्त करती है।
- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कार्य समिति ने श्री प्रफुल्ल पटेल, श्री सुनील तटकरे और महाराष्ट्र के 9 एनसीपी विधान सभा सदस्यों (विधायकों) को निष्कासित करने के अध्यक्ष की ओर लिए गए निर्णय को मंजूरी दे दी है, जिन्होंने भाजपा के साथ हाथ मिलाया है।
- कार्य समिति अध्यक्ष को उन लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू करने का अधिकार देती है, जो पार्टी की राजनीतिक नैतिकता, दिशानिर्देशों, सिद्धांतों, नीतियों और विचारधारा के खिलाफ काम कर रहे हैं। जिनके कार्य पार्टी के हित के लिए हानिकारक हैं।
- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कार्य समिति मणिपुर में चल रही सांप्रदायिक स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करती है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मजबूती से मणिपुर के लोगों के साथ खड़ी है।
- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के अलोकतांत्रिक, असंवैधानिक कार्यों और विपक्ष के खिलाफ सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ खड़ी है।
- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उन सरकारी नीतियों की निंदा करती है, जिनके परिणामस्वरूप महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं की दुर्दशा बढ़ रही है।
- हम एकजुट विपक्ष के साथ मजबूती से खड़े हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
1 day agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
2 days agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
2 days agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
2 days agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
3 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
3 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines