NCB officer Sameer Wankhede Join Shiv Sena Shinde: फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे को अरेस्ट कर चर्चा में आए एनसीबी ऑफिसर समीर वानखेड़े एक बार फिर चर्चा में हैं। सूत्रों की मानें तो वे एनसीबी की नौकरी छोड़कर राजनीति के मैदान में उतर सकते हैं। उनके शिवसेना शिंदे गुट जाॅइन करने की चर्चा है। इसके साथ ही वे मुंबई की धारावी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि समीर वानखेड़े 2008 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं। 2021 में उन्होंने मुंबई के एनसीबी के जोनल डायरेक्टर का पद संभाला था।
दरअसल समीर वानखेड़े पिछले साल उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गोवा की एक क्रूज से अरेस्ट कर लिया था। उन पर कू्रज पार्टी में ड्रग्स लेने आरोप लगाया था। हालांकि कुछ दिनों बाद कोर्ट ने आर्यन खान को बरी कर दिया था। इस मामले में उन पर भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप भी लगे थे। इसके बाद उन पर विभागीय जांच भी बैठाई गई थी।
बता दें कि महाराष्ट्र महायुति की सरकार हैं। जिसमें शिंदे गुट और एनसीपी अजित गुट के अलावा बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है। जबकि दूसरी महाविकास अघाड़ी गठबंधन है जिसमें कांग्रेस, एनसीपी शरद पवार और शिवसेना उद्धव गुट शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः मकान बेचने के नाम BJP के पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी से धोखाधड़ी, साढे़ तीन करोड़ रुपये हड़पे
2019 में ऐसे हुआ था तख्तापलट
2019 का विधानसभा चुनाव बीजेपी और संयुक्त शिवसेना ने साथ लड़ा था, लेकिन सीएम पद पर सहमति नहीं बनने के कारण शिवसेना ने कांग्रेस के साथ्ज्ञ मिलकर सरकार बना ली थी। इसके बाद 2021 में पहले एकनाथ शिंदे शिवसेना और फिर 2023 में अजित पवार ने शरद पवार की एनसीपी से नाता तोड़ नया गुट बना लिया। महाराष्ट्र में जुलाई 2022 से ही शिंदे सरकार अस्तित्व में आई। फिलहाल शिवसेना के एकनाथ शिंदे बीजेपी के समर्थन से सरकार चला रहे हैं। प्रदेश में 20 नवंबर को 288 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होना है। वहीं नतीजे 23 नंवबर को घोषित होंगे।
ये भी पढ़ेंः लाॅरेंस गैंग के शूटर का मथुरा में एनकाउंटर, गोली लगने के बाद दबोचा, कई राज्यों की पुलिस को थी तलाश
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
6 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
6 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines