---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

महाराष्ट्र में चुनाव से पहले बड़ी खबर, समीर वानखेड़े राजनीति में उतरे, शिवसेना शिंदे गुट में होंगे शामिल!

NCB officer Sameer Wankhede Join Shiv Sena Shinde: एनसीबी अफसर समीर वानखेड़े मुंबई की धारावी सीट से शिंदे गुट के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि समीर वानखेड़े, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में अरेस्ट कर चर्चा में आए थे।

---विज्ञापन---

NCB officer Sameer Wankhede Join Shiv Sena Shinde: फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे को अरेस्ट कर चर्चा में आए एनसीबी ऑफिसर समीर वानखेड़े एक बार फिर चर्चा में हैं। सूत्रों की मानें तो वे एनसीबी की नौकरी छोड़कर राजनीति के मैदान में उतर सकते हैं। उनके शिवसेना शिंदे गुट जाॅइन करने की चर्चा है। इसके साथ ही वे मुंबई की धारावी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि समीर वानखेड़े 2008 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं। 2021 में उन्होंने मुंबई के एनसीबी के जोनल डायरेक्टर का पद संभाला था।

दरअसल समीर वानखेड़े पिछले साल उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गोवा की एक क्रूज से अरेस्ट कर लिया था। उन पर कू्रज पार्टी में ड्रग्स लेने आरोप लगाया था। हालांकि कुछ दिनों बाद कोर्ट ने आर्यन खान को बरी कर दिया था। इस मामले में उन पर भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप भी लगे थे। इसके बाद उन पर विभागीय जांच भी बैठाई गई थी।

---विज्ञापन---

बता दें कि महाराष्ट्र महायुति की सरकार हैं। जिसमें शिंदे गुट और एनसीपी अजित गुट के अलावा बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है। जबकि दूसरी महाविकास अघाड़ी गठबंधन है जिसमें कांग्रेस, एनसीपी शरद पवार और शिवसेना उद्धव गुट शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः मकान बेचने के नाम BJP के पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी से धोखाधड़ी, साढे़ तीन करोड़ रुपये हड़पे

---विज्ञापन---

2019 में ऐसे हुआ था तख्तापलट

2019 का विधानसभा चुनाव बीजेपी और संयुक्त शिवसेना ने साथ लड़ा था, लेकिन सीएम पद पर सहमति नहीं बनने के कारण शिवसेना ने कांग्रेस के साथ्ज्ञ मिलकर सरकार बना ली थी। इसके बाद 2021 में पहले एकनाथ शिंदे शिवसेना और फिर 2023 में अजित पवार ने शरद पवार की एनसीपी से नाता तोड़ नया गुट बना लिया। महाराष्ट्र में जुलाई 2022 से ही शिंदे सरकार अस्तित्व में आई। फिलहाल शिवसेना के एकनाथ शिंदे बीजेपी के समर्थन से सरकार चला रहे हैं। प्रदेश में 20 नवंबर को 288 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होना है। वहीं नतीजे 23 नंवबर को घोषित होंगे।

ये भी पढ़ेंः लाॅरेंस गैंग के शूटर का मथुरा में एनकाउंटर, गोली लगने के बाद दबोचा, कई राज्यों की पुलिस को थी तलाश

---विज्ञापन---
First published on: Oct 17, 2024 11:19 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola