Mumbai Double Murder Case : नवी मुंबई में एक सप्ताह पहले लापता हुए दो रियल एस्टेट एजेंट के शव बरामद हो गए। पुलिस ने डबल मर्डर हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली। पुलिस की जांच में पता चला कि एक एजेंट ने दूसरे एजेंट को मारने के लिए सुपारी दी थी, लेकिन हत्यारोपी किलर ने उसे भी मार डाला। इस मामले में पुलिस ने 6 में से 5 हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
रियल एस्टेट एजेंट सुमित जैन (39) का शव 23 अगस्त को रायगढ़ स्थित पेन खोपोली रोड पर मिला था, जबकि दूसरे एजेंट आमिर खानजादा (42) की लाश 27 अगस्त को करनाला पक्षी अभयारण्य के पास से बरामद हुई। डबल मर्डर केस में पुलिस ने सुमित जैन के साथी विठ्ठल नाकाडे को भी गिरफ्तार किया है। नवी मुंबई जोन-वन के डीसीपी पंकज दहाणे ने इस मामले का खुलासा किया।
यह भी पढ़ें : चाकू गर्म कर जलाए प्राइवेट पार्ट, सौतेली मां ने पार की जुल्मों की हद; पिता की छुट्टी से खुला ये डरावना राज
जमीन को लेकर हुआ विवाद
डीसीपी के अनुसार, सुमित जैन और विठ्ठल नाकाडे ने पाली में 2 करोड़ रुपये और रायगढ़ में 3.5 एकड़ जमीन खरीदी थी। इस जमीन का असली मालिक मर चुका था। इस पर दोनों ने एक नकली मालिक तैयार किया और उससे पूरी जमीन रजिस्ट्री करा ली। आमिर खानजादा को इस मामले की जानकारी हुई तो उसने भी जमीन में हिस्सा मांगा। इस पर दोनों रियल एस्टेट एजेंट सुमित जैन और आमिर खानजादा में विवाद हो गया।
सुमित जैन ने दी थी सुपारी
इस पर सुमित जैन ने अपने साथी विठ्ठल नाकाडे के साथ मिलकर आमिर खानजादा को जान से मारने की प्लानिंग बनाई। इसके लिए उसने किलरों को 50 लाख रुपये की सुपारी दी। इसके बाद सुमित जैन ने 21 अगस्त को खानजादा से कहा कि कुछ संपत्ति को लेकर उसकी रायगढ़ में एक मीटिंग है। इस पर दोनों नेरुल में मिले और एक ही गाड़ी से मीटिंग के लिए आगे बढ़े।
कॉन्ट्रैक्ट किलर ने कार में दूसरे एजेंट को मारी गोली
रास्ते में कॉन्ट्रैक्ट किलर ने कार में आमिर खानजादा को गोली मारी दी। इस मामले को अपहरण का दिखाने के लिए जैन ने खुद अपने एक पैर में गोली मार ली। उसकी प्लानिंग पुलिस के पास जाकर घटना के बारे में बताने की थी। इससे पहले किलरों ने जैन से सुपारी के पैसे मांगे। इस पर उसने कहा कि आमिर खानजादा को मारने की डील सिर्फ 25 लाख रुपये में हुई। कॉन्ट्रैक्ट किलर ने कहा कि उसके साथी नाकाडे ने 50 लाख रुपये देने की बात कही थी।
यह भी पढ़ें : सूटकेस में मिले लापता लड़की के शव के टुकड़े, पानी में डुबोकर ली थी जान… दरिंदगी की तोड़ी हद
सुपारी के पैसे नहीं देने पर किलर ने सुमित जैन को मारा चाकू
इस पर नाकाडे और हत्यारों को जैन पर गड़बड़ी का संदेह हुआ, उनमें से एक किलर ने उसे उसी पैर में चाकू मार दिया, जिसमें गोली लगी थी। इसके बाद किलरों ने जैन को पेन खोपोली सड़क के किनारे फेंक दिया। दो दिनों तक जैन वहीं तड़पता रहा और जख्म से अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने विठ्ठल नाकाडे के साथ ही कॉन्ट्रैक्ट किलर वीरेंद्र कदम, अंकुश सीतापुरे, जयसिंह उर्फराजा मुदलियार और आनंद को गिरफ्तार कर लिया।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines