आगामी स्थानीय निकाय और म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चुनाव से पहले महाराष्ट्र सरकार लोगों को बड़ा तोहफा दे सकती है। चुनाव से पहले नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को शुरू कर दिया जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नवी मुंबई एयरपोर्ट का निरीक्षण दौरा किया है। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों से एयरपोर्ट के कामकाज की जानकारी ली है। उसके बाद सीएम फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर एयरपोर्ट की काम पर जानकारी दी है।
सीएम फडणवीस ने कहा कि 30 सितंबर तक नवी मुंबई एयरपोर्ट के काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके लिए जल्द उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समय लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री और शिंदे ने की समीक्षा
आज मुख्यमंत्री और शिंदे नवी मुंबई में विमानतल की प्रगति की समीक्षा की। इसकी प्रगति के लिए प्रेजेंटेशन देखा। रनवे से टर्मिनल बिल्डिंग तक की प्रगति देखी। लगभग इसकी भौतिक प्रगति 94 % हो गया है। रनवे सुसज्जित है। टर्मिनल बिल्डिंग का काम पूरा हो गया है। इंटीरियर का काम चल रहा है। बाहर की छत का काम तेजी से चल रहा है। हमने सामान प्रबंधन प्रणाली देखी। यह एक बहुत अच्छी प्रणाली है। सामान का बारकोड 360 डिग्री से देखा जा सकता है और यह सही जगह पर जाएगा।
जब पूरा हवाई अड्डा तैयार होगा। इसके दो रनवे की क्षमता के साथ 9 करोड़ यात्रियों के लिए हवाई अड्डा सुसज्जित होगा। यह छत्रपति शिवाजी महाराज हवाई अड्डे से काफी बड़ा हवाई अड्डा होगा। यह एक हरित हवाई अड्डा है। इसमें हरित ऊर्जा का उपयोग किया जाएगा और वैकल्पिक ईंधन वाले वाहन होंगे।
विमानों में इस्तेमाल होगा ग्रीन फ्यूल
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारी कोशिश है कि विमानों में इस्तेमाल होने वाला ग्रीन फ्यूल हो। इससे एक बड़ी कनेक्टिविटी भी तैयार की है। जल परिवहन की व्यवस्था की जाएगी। शहर में ही सामान जांच की व्यवस्था करेंग। हम एअरपोर्ट के लिए अंडरग्राउंड मेट्रो बनाएंगे, जो एअरपोर्ट से जुड़ी होगी। इससे यात्रियों को पैदल चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही गाड़ी लेकर आने की जरूरत होगी।
ये भी पढ़ें- Maharashtra News: लड़ाई से नहीं पढ़ाई से हो रहा नक्सल का मुकाबला, ‘वन विलेज वन लाइब्रेरी’ ने बदली बच्चों की जिंदगी
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
15 hrs agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
16 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
2 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
2 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
2 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
4 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
4 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
4 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines