Nashik Lady Don Arrested: नासिक रोड पुलिस ने ट्रक चालकों को लूटने वाले एक अनोखे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें दो लड़कियां मुख्य भूमिका निभा रही थीं। पुलिस के अनुसार, निकिता आव्हाड और कोमल अधाव नाम की दो युवतियां अपने तीन साथियों के साथ मिलकर गिरोह बनाकर ट्रक चालकों को निशाना बनाती थीं। दोनों युवतियां लड़कों का हुलिया अपनाकर रात के अंधेरे में ड्राइवरों को रोकतीं और फिर गिरोह मिलकर लूट की वारदात अंजाम देता था।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के भिवंडी वाटर प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, पांच कर्मचारियों की हालत गंभीर
नासिक पुलिस के हत्थे कैसे चढ़ी लेडी डॉन
घटना सोमवार तड़के करीब 4 बजे की है। पुणे रोड पर गुप्ता अस्पताल के सामने कंटेनर चालक रामनिवास वर्मा को इन बदमाशों ने रोक लिया। धारदार हथियार से हाथ और गर्दन पर वार करके उसकी जेब से 5,000 रुपये और स्कैनर से 1,000 रुपये लूट लिए। जान बचाने के लिए ड्राइवर ने तुरंत 112 हेल्पलाइन पर कॉल किया।
कुछ ही मिनटों में पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना के आधार पर तलाशी शुरू की गई और एक संदिग्ध रिक्शा रोका गया। तभी अंधेरे का फायदा उठाकर तीन युवक भाग निकले, लेकिन पुलिस ने मौके पर मौजूद दोनों युवतियों को दबोच लिया।
पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच
पकड़ी गईं आरोपी युवतियां जेल रोड निवासी निकिता आव्हाड और कोमल अधाव बताई जा रही हैं, जबकि उनके तीन साथी प्रेम धाटे, धीरज धाटे और शुभम आहे उर्फ़ राठौड़ फरार हैं। पुलिस उपायुक्त किशोर काले ने बताया कि यह सिर्फ़ एक गैंग का मामला है या इसके पीछे और भी गिरोह सक्रिय हैं, इसकी गहन जांच की जा रही है।
नासिक पुलिस ने फिलहाल दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश तेज़ कर दी है। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने शहर में खलबली मचा दी है—क्योंकि इस बार ‘लेडी डॉन’ का खेल पुलिस की पकड़ में आ चुका है।
यह भी पढ़ें: कौन है मुंबई को दहलाने की धमकी देने वाला? क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, कहा था- 34 धमाके होंगे
संबंधित खबरें
PM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
5 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
20 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
22 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
3 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines