नाराज पत्नी को दोस्तों से कराया किडनैप, नासिक में CCTV में कैद हुई पति की करतूत

महाराष्ट्र के नासिक में एक पति ने दोस्तों की मदद से अपनी पत्नी को अगवा कर लिया। लव मैरिज के बाद दोनों में झगड़ा होने की वजह से पत्नी नाराज होकर घर छोड़ आई थी। जिसके बाद पति ने यह कदम उठाया।

Nashik Kidnapping news

Nashik Kidnapping news

महाराष्ट्र के नासिक में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी को दोस्तों की मदद से उसका अपहरण कर लिया। दरअसल, पति से झगड़ा होने के बाद महिला घर छोड़कर आ गई। जिसके बाद पति ने कार से अपनी पत्नी का अपहरण कर लिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए युवती को आजाद करा लिया है और आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी पति ने सास को भी पीटा।

विज्ञापन

कब हुई किडनैपिंग?

अपहरण की वारदात 19 मार्च की दोपहर सन्नर-शिरडी रोड पर पंगरी बस स्टैंड के पास हुई। जहां 19 वर्षीय विवाहिता अपनी मां के साथ सड़क पर जा रही थी। तभी उसका पति अपने दोस्तों के साथ कार से आया और अपनी पत्नी को अगवा कर लिया। इस दौरान आरोपी पति ने महिला की मां के साथ भी मारपीट की। जिसके बाद वह कार में अपनी पत्नी का अपहरण कर फरार हो गया। आरोपी ने युवती से प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद दोनों में झगड़ा होने पर नाराज होकर पत्नी घर छोड़कर चली गई थी।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

बता दें, मामला नासिक के पांगरी का है। जब वैभव को लगा कि उसकी सास उसे वापस आने से रोक रही है, तो उसने दोस्तों के साथ दिनदहाड़े पत्नी का अपहरण कर लिया। यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसके आधार पर पुलिस ने उनका पीछा किया और शिर्डी में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया और उसे एक दिन की हिरासत में रखा गया। उधर, अपहरण में मदद करने वाले 3 अन्य आरोपियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इस वारदात के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और अपहृत महिला को शिरडी बस स्टेशन क्षेत्र से मुक्त करा लिया। पुलिस ने सिन्नर के वावी पुलिस स्टेशन में पति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर गिरफ्तार भी कर लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ