औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर विवादित पोस्ट, महाराष्ट्र पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन

महाराष्ट्र में पिछले दो हफ्ते से मुगल शासक औरंगजेब को लेकर सियासत गरमाई हुई है। अब इस मामले में बीड पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है।

aurangzeb controversy

aurangzeb controversy

महाराष्ट्र के बीड जिले में औरंगजेब की कब्र को हटाने को लेकर सोशल मीडिया पर विवादस्पद पोस्ट करने के मामले में बीड पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। विवादित पोस्ट के बाद जिले की पुलिस अलर्ट हुई और सोशल मीडिया से पोस्ट को तुरंत हटा दिया है। बीड जिले के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में दो लोगों के खिलाफ तो पेट बीड पुलिस स्टेशन में एक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बीड शहर के पेठ बीड पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक शख्स द्वारा औरंगजेब की कब्र को हटाने के संबंध में दो समुदायों के बीच नफरत भड़काने के इरादे से सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट किया गया। उक्त पोस्ट की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस स्टेशन पेठबीड में केस रजिस्टर क्रमांक 84/2025 धारा 353 (2) बीजे नं. और धारा 66 सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के तहत मामला दर्ज किया गया है और उक्त पोस्ट को सोशल मीडिया से हटा दिया गया है।

पुलिस ने लोगों से की अपील 

इसके साथ ही शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा दो समुदायों के बीच नफरत की भावना को बढ़ाने के इरादे से सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट किया गया। पोस्ट की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस स्टेशन शिवाजीनगर के पुलिस अधिकारी संतोष विलास रणदिवे ने वादी वारुंगुर क्रमांक 168/2025 धारा 353 (2) बीएनवाई नं. मामला दर्ज कर लिया है और विवादित पोस्ट को सोशल मीडिया से हटा दिया गया।

बीड पुलिस ने दोनों मामलों की जांच कर रही है और पोस्ट करने वाले आरोपियों से उचित जांच की जा रही है। बीड जिले के नागरिकों को सामाजिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करते समय संवेदनशील होना चाहिए। बिना कारण समाज में कलह पैदा करने वाली पोस्ट न करें। पुलिस अधीक्षक नवनीत कांवट ने लोगों से अपील की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ